नेपाल की सड़कों पर फिर क्यों उतरे GenZ? जिस PM को खुद चुना, उसी के खिलाफ क्यों है गुस्सा?

नेपाल की सड़कों पर युवा और GenZ प्रधानमंत्री बालेन शाह और उनकी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन इस प्रदर्शन की वजह क्या है, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Nepal Protest

Credit: News24

नेपाल की सड़कों पर एक बार फिर सैलाब उमड़ा है, जिनमें ज्यादातर देश के युवा और GenZ हैं. ये सभी देश के प्रधानमंत्री बालेन शाह और उनकी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. दरअसल, पिछले हफ्ते काठमांडू पुलिस ने एक मोटरसाइकिल का पहिया लॉक कर दिया था, जिसके बाद 25 साल के ड्राइवर ने खुद को आग के हवाले कर दिया और उसकी मौत हो गई. इसी को लेकर नेपाल के युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है. उनका कहना है कि सरकार इस मामले में अधिकारियों से जवाब मांगे और उनपर एक्शन ले. आपको बता दें कि बालेन सरकार को चुने गए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को गणेश नेपाली नामक बाइक राइडर सड़क पर अपने क्लाइंट का इंतज़ार कर रहा था. उसी वक्त पुलिस ने वहां आकर उसकी बाइक के पहिये को लॉक कर दिया. चश्मदीदों ने बताया कि पुलिस की इस हरकत से हताश होकर गणेश नेपाली ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. उसे नाज़ुक हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज़्यादा जलने की वजह से शुक्रवार को वो ज़िदगी की जंग हार गया और उसने दम तोड़ दिया. ये पूरी घटना जैसे ही लोगों के कान तक पहुंची, पूरे काठमांडू में बवाल मच गया और लोग सड़कों पर उतर आए.

बालेन शाह के सामने रखी मांग

रविवार को सैकड़ों लोगों ने काठमांडू में सरकारी ऑफिस, सिंहदरबार सचिवालय के बाहर सड़कों पर प्रदर्शन किया. कई लोगों के हाथ में बैनर थे, जिनपर लिखा था ‘गरीबों पर अत्याचार बंद करो’ और ‘मानवाधिकारों का सम्मान करो’. कुछ लोगों ने बालेन सरकार से मांग की है कि वो लोगों से उनके घर ना छीनें और रहने की जगह दें. इसके अलावा प्रशासन से गैर-कानूनी गिरफ्तारियां रोकने की भी मांग की गई. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में जब बालेन शाह मेयर बने तबसे काठमांडू पुलिस का बर्ताव काफी सख्त हो गया है. उन्होंने बतौर मेयर कई कड़े एक्शन लिए. जिनमें फुटपाथ और अन-ऑथराइज्ड स्ट्रीट मार्केट को खाली करवाना, नदी किनारे बनी अवैध बस्तियों को हटाने जैसे कई काम शामिल रहे. यही वजह है कि लगातार आम जनता उनके फैसलों से परेशान भी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ