---विज्ञापन---

पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स कौन? जिसने हश मनी केस में डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गंभीर आरोप

Adult Film Star Stormy Daniels Profile: डोनाल्ड ट्रंप के हश मनी केस में अमेरिका की मशहूर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का नाम भी शामिल है। तो आइए जानते हैं आखिर डेनियल्स कौन हैं और उन्होंने ट्रंप पर क्या गंभीर आरोप लगाए हैं?

Stormy Daniels involved in Donald Trump Hush Money Case: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही शपथ लेने वाले हैं। हालांकि उनके शपथ ग्रहण से ज्यादा चर्चा हश मनी केस की हो रही है। हाल ही में अमेरिका की अदालत ने उन्हें हश मनी केस में दोषी करार देते हुए बिना शर्त के रिहा कर दिया है। इस केस में अमेरिका की मशहूर अडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का नाम भी सामने आ रहा है।

डेनियल्स का ट्रंप पर आरोप

डेनियल्स का आरोप है कि ट्रंप ने उनके साथ यौन संबंध बनाया था। यही नहीं, राष्ट्रपति पद की रेस में खड़े होते समय ट्रंप के वकील ने डेनियल्स को मुंह बंद रखने के पैसे भी दिए थे। अदालत ने भी डेनियल्स के आरोपों को सच बताया है। हालांकि ट्रंप का कहना है कि उन्हें फंसाने के लिए यह सिर्फ एक राजनीतिक साजिश है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Donald Trump की बिना शर्त रिहाई कैसे? जानें इस कानून के बारे में सबकुछ

स्टॉर्मी डेनियल्स कौन हैं?

स्टॉर्मी डेनियल्स की उम्र 45 साल है। लुइसियाना में जन्मी डेनियल्स एक मशहूर पोर्न फिल्म स्टार और निर्देशक हैं। उनका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। 1997 में लुइसियाना से ग्रेजुएशन करन के बाद डेनियल्स पत्रकार बनना चाहती थीं। हालांकि वो बहुत गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं और देखते ही देखते वो हॉलीवुड फिल्मों की जानी-मानी अडल्ट फिल्म स्टार बन गईं।

---विज्ञापन---

स्टॉर्मी डेनियल्स कैसे बनीं पोर्न स्टार?

बचपन की यादें साझा करते हुए डेनियल्स ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक लोवर मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पड़ोसी बहुत बुरे थे। वो एक ऐसी इलाके में रहती थीं, जहां बिजली तक नहीं आती थी। 2000 में डेनियल्स ने कॉमेडी द 40 ईयर ओल्ड वर्जिन और नॉक्ड अप सहित कई बड़ी फिल्मों में काम किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- विमान से कूदते यात्रियों का वीडियो वायरल, इंजन में आग की अलर्ट के बाद मची भगदड़

हश मनी केस क्या?

हश मनी केस 2018 में सामने आया था। डेनियल्स ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि ट्रंप और उनके बीच यौन संबंध थे। 2006 में नेवादा के लेक ताहो में अमेरिकन सेंचुरी सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। इसी दौरान ट्रंप की मुलाकात डेनियल्स से हुई और दोनों के बीच यौन संबंध बना था।

---विज्ञापन---

ट्रंप ने किया इनकार

डेनियल्स ने आगे बताया कि 2016 में जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति की रेस में खड़े हुए, तो उनके वकील ने डेनियल्स से मुंह बंद करने की अपील की। इसके लिए डेनियल्स को 130,000 डॉलर दिए गए थे। हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 80 घंटे बाद भी क्यों नहीं बुझी कैलिफोर्निया की आग? क्या हॉलीवुड जलकर हो जाएगा खाक?

First published on: Jan 11, 2025 03:47 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola