2,500 मौतों का जिम्मेदार कौन? ईरान ने ट्रंप और नेतन्याहू को बताया किलर, फिर दी चेतावनी

ईरान की सड़कों पर बीते कई दिनों से लगातार प्रदर्शनकारियों द्वारा हंगामा जारी है. इस बीच ईरान में अब तक हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या 2,500 के पार पहुंच गई है. इसके अलावा अभी भी ईरान के कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिडंत की खबरें भी सामने आई हैं.

iran protest
विज्ञापन

ईरान की सड़कों पर बीते कई दिनों से लगातार प्रदर्शनकारियों द्वारा हंगामा जारी है. इस बीच ईरान में अब तक हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या 2,500 के पार पहुंच गई है. इसके अलावा अभी भी ईरान के कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिडंत की खबरें भी सामने आई हैं.

ताजा अपडेट के अनुसार, ईरान में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,571 हो चुकी है. अमेरिका की मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह तक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो चुका था.

Advertisment

बता दें कि अब तक ईरान में बीते कई दशकों में हुई हिंसा या विरोध प्रदर्शनों में इतने लोगों की मौत नहीं हुई है. ये संख्या अब तक सबसे अधिक है.

ईरान का ट्रंप पर सीधा हमला

हालांकि ईरान का प्रशासन किसी भी कीमत पर ट्रंप के आगे झुकने को तैयार नहीं है. ईरानी अधिकारियों ने एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसी भी तरह की कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने अमेरिको को लिखित में जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि ‘हम ईराने के लोगों के मुख्य हत्यारों के नाम बताते हैं- 1- ट्रंप, 2- इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू.’

तेहरान में फिर से शुरू हुई फोन लाइन

मिली जानकारी के अनुसार, समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि लगभग 5 दिनों के बाद फोन लाइन खुलने के बाद तेहरान के लोग मुल्क से बाहर कॉल कर रहे हैं. ईरान के रहने वाले एक चश्मदीद ने सेंट्रल तेहरान में भारी सुरक्षा, जले हुए सरकारी भवन, टूटे हुए ATM और सड़कों पर लोगों की भी भारी कमी को लेकर जानकारी दी.

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मांगी खामेनेई के लिए मौत की सजा

ईरान में दिसंबर के आखिर में खराब अर्थव्यवस्था को लेकर युवाओं में गुस्सा था, जिसके बाद ही यहां का शासन उनके निशाने पर आ गया और विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ते चले गए. वहीं, राजधानी में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने खामेनेई की मौत की मांग के नारे लगाए और उनकी तस्वीरें बना रहे हैं. ईरान में इस कथित ‘अपराध’ के लिए मौत की सजा दी जाती है.

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान में प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया और ट्वीट किया. मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘ईरानी देशभक्तों, विरोध करते रहो- अपनी संस्थानों पर कब्जा करो.’

विज्ञापन

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सभी ईरानी अधिकारियों के साथ तब तक के लिए बातचीत रोक दी है, जब तक इन हत्याओं को रोका नहीं जाता है. उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द मदद मिलने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ