कौन हैं निशा वर्मा? अमेरिकी संसद में जिनसे बार-बार पूछा गया पुरुषों की प्रेग्नेंसी से जुड़ा सवाल

Who is Nisha Verma: अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की डॉक्टर निशा वर्मा से अमेरिकी संसद में बार-बार ये सवाल पूछा गया कि क्या पुरुष प्रेगनेंट हो सकते हैं. जिसके बाद रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉली और निशा वर्मा में बहस छिड़ गई.

Who is Nisha Verma

Credit: Social Media

विज्ञापन

अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की प्रसूति रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ निशा वर्मा का नाम इन दिनों सुर्खियों में हैं. ये चर्चा अमेरिकी सीनेट में गर्भपात की गोलियों की सुरक्षा पर HELP (हेल्थ, एजुकेशन, लेबर, पेंशन) समिति की सुनवाई के दौरान हुई तीखी बहस के बाद शुरू हुई. डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से गवाह के तौर पर पेश हुईं निशा वर्मा से रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉली ने पूछा था कि क्या पुरुष भी प्रेगनेंट हो सकते हैं.

क्यों छिड़ी थी बहस?

सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय, निशा वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि प्रश्न को घुमाया गया है और उन्हें ये साफ नहीं है कि चर्चा किस दिशा में जा रही है. डॉक्टर निशा को ये समझ नहीं आया कि उनसे ये सवाल किस मकसद से पूछा गया है. उनकी इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद हॉली ओर निशा में बहस छिड़ गई. हॉली ने दावा किया कि इसका एकमात्र उद्देश्य जैविक वास्तविकता को साबित करना था.

Advertisment

कौन हैं निशा वर्मा?

डॉ. निशा वर्मा भारतीय मूल की जानी मानी डॉक्टर हैं. वो फिजिशियन फॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी सीनियर सलाहकार हैं. डॉ निशा वर्मा का जन्म उत्तरी कैरोलिना में एक भारतीय अप्रवासी परिवार में हुआ था. नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी से मेडिकल की डिग्री लेने के बाद आज वो एक सर्टिफाइड प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और साथ ही कॉम्प्लेक्स फैमिली प्लानिंग की एक्सपर्ट भी हैं. उनके पास बायोलॉजी, एंथ्रोपॉलोजी और पब्लिक हेल्थ में कई डिग्रियां हैं. फिलहाल डॉ. निशा एमोरी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. वो लंबे वक्त से अबोर्शन पर लगे बैन के खिलाफ आवाज उठाती आईं हैं और प्रूफ बेस्ड हेल्थ केयर के हक में बोलती हैं. वो अमेरिका के डॉक्टर्स को भी इस बारे में जानकारी देती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ