हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mojtaba Khamenei: कौन हैं मोजताबा खामेनेई? जिनका ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनना तय, लेंगे अली खामेनेई की जगह

Mojtaba Khamenei: अली खामेनेई के बेटे मोजताबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया जा सकता है। उनका नाम पद के लिए फाइनल है, बस ऐलान होना बाकी है। अली खामेनेई के दूसरे बेटे मोजताबा का नाम दावेदारों की सूची में सबसे आगे था।

विज्ञापन
मोजताबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं।

Mojtaba Khamenei Profile: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजताबा नए सुप्रीम लीडर बन सकते हैं। पद के दावेदारों में उनका नाम सबसे आगे है और उनका नया सुप्रीम लीडर भी बनना तय है। काउंसिल ऑफ एक्सपर्ट्स के औपचारिक ऐलान के बाद उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं मोजताबा का नाम फाइनल होते ही उन्हें सेना और IRGC की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। क्योंकि हमले में खामेनेई का घर और दफ्तर तबाह हो चुके हैं।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का हो गया ऐलान? अली खामेनेई के बाद किसे मिलेगी पद की जिम्मेदारी

पिता के सबसे करीब थे मोजताबा खामेनेई

56 साल के मोजताबा खामेनेई ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं। उनका जन्म 8 सितंबर को 1969 में मशहद शहर में हुआ था। वे धार्मिक माहौल में पढ़े लिखे और विद्वान हैं। वे अपने पिता अली खामेनेई के बेहद करीब थे। उन्होंने ईरान और ईराक के युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। वे काफी समय तक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से भी जुड़े रहे। पिता के साथ काम करते हुए उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर ईरान की भलाई के लिए कई बड़े फैसले लिए।

विज्ञापन

पिता के सबसे भरोसेमंद सलाहकार मोजताबा

बता दें कि मोजताबा ने आज तक सरकार में कोई पद नहीं संभाला, लेकिन अपने पिता अली खामेनेई के सबसे भरोसेमंद सलाहकार थे। इतना ही नहीं देश की सेना और अर्धसैनिक बलों में उनकी बहुत अच्छी मजबूत पैठ है। साल 2009 में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों को उन्होंने सख्ती से दबाया था, तब वे ईरानी मीडिया की सुर्खियों में छाए थे। अब वे अपने पिता की विरासत संभालने को लेकर चर्चा में हैं। वे अपने पिता अली खामेनेई की जगह ईरान के सुप्रीम लीडर बन सकते हैं।

Explainer: कैसे चुना जाता है ईरान का सुप्रीम लीडर‌ और क्या होती है चुनाव प्रक्रिया?

विज्ञापन

अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत

बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत अमेरिका और इजरायल के हमले में हुई। बीते दिन से इजरायल और अमेरिका का हमला जारी है। इसी दौरान दफ्तर पर हुए मिसाइल अटैक में खामेनेई की जान चली गई। पहले इजरायल, फिर अमेरिका और फिर ईरानी मीडिया ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। खोमेनेई की मौत होने के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा छिड़ी थी, जिस पर मोजताबा खामेनेई को नाम का ऐलान होने के बाद विराम लग गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola