ईरान के नए सुप्रीम लीडर का हो गया ऐलान? अली खामेनेई के बाद किसे मिलेगी पद की जिम्मेदारी

Iran New Supreme Leader: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की जगह उनके बेटे मोजताबा लेंगे। उनके नाम पर मुहर लग गई है और अनौपचारिक ऐलान भी हो गया है। काउंसिल ऑफ एक्सपर्ट्स की ओर से औपचारिक ऐलान होते ही उन्हें पद की जिम्मेदारी साैंप दी गई है।

ali khamenei

अली खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी बनाया जाएगा।

Iran New Supreme Leader: ईरान के नए सुप्रीम लीडर के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है। अली खामेनेई के बेटे मोजताबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया जाएगा। उनका सुप्रीम लीडर बनना तय माना जा रहा है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भी कहा जा रहा है कि मोजताबा को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है। बस औपचारिक ऐलान का इंतजार है। सियासी गलियारों में दावेदारों की रेस में मोजताबा का नाम ही सबसे आगे था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष संवैधानिक प्रक्रिया के तहत चुनाव होता

बता दें कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर का चुनाव ईरान के संविधान के अनुसार विशेष प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इस पद पर नियुक्त होने वाला शख्स आखिरी दम तक पद पर रहता है। मौत हो जाने, अक्षम साबित होने या किसी कारण से पद से हटाए जाने के बाद नए लीडर का चुनाव किया जाता है। वहीं नए सुप्रीम लीडर का चुनाव विशेषज्ञों की परिषद करती है, जिसमें 88 सदस्य होते हैं, जो जनता के द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया से ही चुने जाते हैं।

इजरायल के हमले में अली खामेनेई की मौत हुई

बीते दिन इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। इजरायल की सेना ने तेहरान समेत कई शहरों में मिसाइलें दागीं और तबाही मचाई। इजरायल की सेना ने 7 मिसाइलें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के घर पर दागीं, जिसमें उनके परिवार के सदस्य मारे गए। वहीं खामेनेई के दफ्तर पर भी हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। ईरानी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की और देश में 40 दिन का शोक और सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।

विज्ञापन

खामेनेई की मौत होते ही नए लीडर की चर्चा शुरू

बता दें कि अली खामेनेई में जीते जी अपने उत्तराधिकारी का ऐलान नहीं किया था। न ही इसकी चर्चा ईरान के सियासी गलियारों में थी। लेकिन जैसे ही खामेनेई की मौत होने की पुष्टि हुई, सियासी गलियारों में नए सुप्रीम लीडर के नाम की चर्चा शुरू हो गई थी। वहीं कई जानी मानी हस्तियों के नाम दावेदारों के तौर पर लिए जा रहे थे, लेकिन रेस में सबसे आगे मोजतबा खामेनेई का नाम था और अब उनके नाम पर ही मुहर लगी है। जल्दी ही उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ