कौन है कोल थॉमस एलन? राष्ट्रपति ट्रंप पर फायरिंग करने वाले शूटर का क्या है NASA कनेक्शन

Washington Hotel Shooting: अमेरिका में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप पर फायरिंग करने वाला आरोपी कोल थॉमस एलन कोई आम इंसान नहीं, बल्कि एक इंजीनियर और शिक्षक है.

Washington Hotel Shooting

Credit: News24

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी. ये घटना उस वक्त हुई जब कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूदगी थे. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. राहत की बात ये रही कि इस घटना में उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल थोमस एलेन के रूप में हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है कोल थॉमस एलन?

कोल थॉमस एलेन अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के टोरेंस शहर का रहने वाला बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कोई आम इंसान नहीं, बल्कि तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा एक पढ़ा-लिखा शख्स है. उसने अमेरिका के प्रतिष्ठित California Institute of Technology से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है. इसके बाद उसने कंप्यूटर साइंस में भी उच्च शिक्षा हासिल की. वो एक मैकेनिकल इंजीनियर होने के साथ-साथ कंप्यूटर साइंटिस्ट और इंडी गेम डेवलपर के तौर पर भी काम कर चुका है. इतना ही नहीं, वो छात्रों को ट्यूशन पढ़ाने का काम भी करता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने NASA Jet Propulsion Laboratory में समर रिसर्च फेलोशिप भी की थी, जिसके कारण उसे ‘NASA फेलो’ के तौर पर पहचाना जाता है.

कैसे हुई फायरिंग?

जानकारी के मुताबिक, कोल एलन हथियारों के साथ कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचा था. उसके पास शॉटगन, पिस्टल और बाकी हथियार मौजूद थे. वो सुरक्षा घेरे को पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की. इसी दौरान आरोपी और सुरक्षा अधिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई और फायरिंग शुरू हो गई. इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू में कर लिया और बड़ी घटना होने से टल गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ