ट्रंप की डिनर पार्टी में कैसे मची दहशत? 2600 लोगों ने छिपकर बचाई जान, देखें होटल में फायरिंग के वीडियो

Washington Hotel Firing: शिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी से हड़कंप मच गया. डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. इस पूरी घटना के वीडियो सामने आए हैं.

Washington Hotel Firing on trump

Credit: Social Media

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित वॉशिंगटन हिल्टन होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई. ये प्रोग्राम बेहद हाई-प्रोफाइल था, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई बड़े नेता मौजूद थे. होटल में हुई फायरिंग के कई वीडियो सामने आए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा कितना मजबूत? कब-कब लग चुकी है ट्रंप की सुरक्षा में सेंध?

विज्ञापन

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 25 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:40 बजे हुई, जब होटल के सिक्योरिटी एरिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग कर दी. वहां करीब 2600 लोग मौजूद थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग टेबल के नीचे छिप गए. घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस हरकत में आई, राष्ट्रपति ट्रंप को भी सुरक्षा बलों ने किसी तरह की मेज के नीचे छुपाया और उनकी पत्नी समेत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. ये सब देखकर मेलानिया ट्रंप भी काफी घबरा गईं, उनका रिएक्शन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है. वहां से निकालकर राष्ट्रपति ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस को घेरकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, सभी वीआईपी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

ट्रंप ने जारी किया बयान

बताया जा रहा है कि हमलावर मेन हॉल के अंदर घुस नहीं पाया और उसे सिक्योरिटी चेकिंग एरिया के पास ही पकड़ लिया गया. इस दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई. इस घटना के बाद पूरे कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया और होटल को खाली करा लिया गया. सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में बयान जारी कर कहा कि सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई कर बड़ी घटना को टाल दिया. उन्होंने सभी एजेंसियों की सराहना भी की. फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. अधिकारियों का कहना है कि ये कैसे संभव हुआ कि हथियार के साथ व्यक्ति इतने कड़े सुरक्षा घेरे तक पहुंच गया, इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ