कौन हैं अनीता वर्मा ललियन? 71 करोड़ में खरीदा मशहूर एक्टर का घर, इसी में हुई थी स्टार की मौत!

Who is Anita Verma Lallian: अनीता वर्मा ललियन ने करोड़ों रुपये देकर मशहूर एक्टर और कॉमेडियन मैथ्यू पेरी का विला खरीदा है। उन्होंने इसमें पूजा भी की।

Anita Verma Lallian Matthew Perry

अनीता वर्मा ने मैथ्यू पेरी के घर में की पूजा।

Who is Anita Verma Lallian: मशहूर अमेरिकन-कैनेडियन एक्टर और ‘फ्रेंड्स स्टार’ मैथ्यू पेरी के घर को एक नया मालिक मिल गया है। उनके घर को भारतवंशी अनीता वर्मा ललियन ने 8.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 71 करोड़ रुपये में खरीदा है। मैथ्यू पेरी की 54 साल की उम्र में पिछले साल 28 अक्टूबर को मौत हो गई थी। एक्टर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर मैथ्यू पेरी को एनबीसी टेलीविजन सीरीज फ्रेंड्स (1994-2004) में चैंडलर बिंग के रूप में पहचान मिली थी। आइए जानते हैं कौन हैं अनीता वर्मा ललियन? जिन्होंने मशहूर एक्टर के घर में पूजा करवाकर नई शुरुआत की है। जहां पेरी मृत पाए गए थे।

विज्ञापन

रियल एस्टेट कंसल्टेंट और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की ओनर 

अनीता वर्मा रियल एस्टेट कंसल्टेंट और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘कैमलबैक प्रोडक्शंस’ की मालिक हैं। वह एरिजोना में एक फेमस रियल एस्टेट एडवाइजर भी हैं। अनीता के माता-पिता कुलदीप और बीनू और उनकी बहन जेनिफर रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हैं। वे ‘वर्मालैंड’ नाम की कंपनी चलाते हैं। अनीता ने साउदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। उन्हें कमला हैरिस का समर्थक माना जाता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita Lallian (@anitavermalallian)

पंडितजी आए आशीर्वाद देने 

उन्होंने लॉस एंजिल्स स्थित विला में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इस विला में पेरी हॉट टब में मृत पाए गए थे। अनीता वर्मा का कहना है कि हमने मैथ्यू पेरी के जीवन के सकारात्मक पहलुओं, उनकी प्रतिभा और उनके द्वारा लोगों की दी गई खुशी का सम्मान करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा- “मैं हिंदू हूं। हमारी संस्कृति में जब भी आप नया घर खरीदते हैं तो आशीर्वाद और प्रार्थना करते हैं। एरिजोना से हमारे पंडितजी आशीर्वाद देने के लिए घर आए, हम इसके लिए भाग्यशाली हैं।”

विज्ञापन

स्वर्ग का एक टुकड़ा

अनीता ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- जिस क्षण मैंने इस घर में एंट्री ली। मुझे इसकी विशेषताओं, विशेष रूप से प्रशांत महासागर के दृश्य से बहुत प्यार हो गया। अनीता ने आगे लिखा- खुद एक रियल एस्टेट डेवलपर के रूप में मेरा मानना ​​है कि हर प्रॉपर्टी का एक इतिहास होता है। हर घर में वह ऊर्जा होती है जो वर्तमान मालिक उसमें लाता है। यह स्वर्ग का एक टुकड़ा है जो रोशनी से भरा है और हमारे लिए छुट्टी मनाने का घर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ