80 मिनट की बैठक में जेडी वेंस की तरफ देखे भी नहीं अराघची, US नेताओं से दूर-दूर रहे ईरानी नेता!

एक कमरे में होने के बावजूद अराघची ने जेडी वेंस की तरफ देखा भी नहीं. अराघची ने सिर्फ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की.

JD vance Iran
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता 80 मिनट तक चली. बैठक के दौरान देखने को मिला, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल एक ही कमरे में होने के बावजूद एक-दूसरे से पूरी तरह दूरी बनाए रहे. कड़वाहट इस कदर हावी थी कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस से हाथ मिलाना तो दूर, उनकी तरफ देखना तक मुनासिब नहीं समझा. पहली ही बैठक में दिखी इस जबरदस्त तनातनी के बाद 80 मिनट के भीतर ही मीटिंग को सस्पेंड करना पड़ गया.

ईरान की तरफ से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से दूरी बनाई हुई है थी. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बगर गालिबाफ और अब्बास अराघची दोनों ही जेडी वेंस से हाथ मिलने से बचते हुए दिखे. कैमरे के सामने वेंस सिर्फ पाकिस्तान के पीएम और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से हाथ मिलाते दिखे.

विज्ञापन

एक कमरे में होने के बावजूद अराघची ने जेडी वेंस की तरफ देखा भी नहीं. अराघची ने सिर्फ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की. यह बैठक 80 मिनट तक चली, बाद में इंटरनल कंसल्टेशन के लिए इसे सस्पेंड कर दिया गया.

ईरानी और अमेरिका नेता कैमरे के सामने भी साथ नहीं आए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी, पाकिस्तानी और कतर के नेताओं के साथ खड़े नहीं हुए.

विज्ञापन

मीटिंग के बाद क्या बोले वेंस?

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरानी अधिकारियों के साथ इस नए दौर की बातचीत के बाद एक बड़ा बयान देते हुए कहा है, ‘हमने पहले ही बहुत बड़ी प्रगति कर ली है और अब हम एक साथ भविष्य देख रहे हैं.’

विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान बिन जासिम अल थानी की मौजूदगी में जेडी वेंस ने कहा कि यह बातचीत अब केवल तात्कालिक सुरक्षा चिंताओं तक सीमित नहीं रह गई है. वार्ता अब मध्य पूर्व के दीर्घकालिक भविष्य को बदलने और इसे एक नई दिशा देने के चरण में प्रवेश कर चुकी है.

विज्ञापन

जेडी वेंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हमने पिछले कुछ घंटों में ही शानदार प्रगति की है, और मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले घंटों में हम और अधिक कूटनीतिक सफलताएं हासिल करेंगे.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ