राहत की खबर: देश में दूर होगा तेल संकट, 8.6 लाख टन कच्चा तेल लेकर भारत लौट रहे 3 जहाज

Indian Oil Tanker: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद करने के ऐलान से महज कुछ घंटे पहले भारत के तीन बड़े क्रूड ऑयल सुपरटैंकर वहां से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं. इन जहाजों पर 8.6 लाख मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल लदा है, जो भारत की एनर्जी सुरक्षा के लिए बेहद अहम है.

Strait of Hormuz, Indian Oil Tanker, Desh Vaibhav, Desh Vibhor, Crude Oil Price, Sunmar Herald, Sarbananda Sonowal, India Iran Relations

Indian Oil Tanker: पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों के बीच भारत को एक बहुत बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक कामयाबी मिली है. ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद करने की घोषणा से ठीक कुछ घंटे पहले, भारत के तीन विशाल कच्चे तेल के टैंकर वहां से सुरक्षित बाहर निकल आए हैं. इन जहाजों में 8.6 लाख मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल भरा हुआ है. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि भारतीय ध्वज वाले तीन क्रूड ऑयल टैंकर— ‘देश वैभव’, ‘देश विभोर’ और ‘सनमार हेराल्ड’ सफलतापूर्वक हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं. राहत की बात यह है कि इन जहाजों पर मौजूद सभी 94 भारतीय चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

ईरान की पाबंदी से ऐन पहले निकले जहाज

जानकारों के मुताबिक, यह भारत के लिए एक बेहद करीबी मामला था. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के समझौते के बाद हॉर्मुज जलमार्ग को अस्थायी रूप से व्यापार के लिए खोला गया था. इसका फायदा उठाते हुए भारत ने तुरंत अपने जहाजों को रवाना किया. भारतीय जहाजों के गुजरने के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने लेबनान पर इजरायली हमलों का हवाला देते हुए इस रूट को फिर से बंद करने का ऐलान कर दिया. अगर भारतीय टैंकर जरा भी लेट होते, तो वे फारस की खाड़ी में ही फंस जाते.

विज्ञापन

कब और कहां पहुंचेंगे ये तेल के टैंकर?

भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में यह खेप देश के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है. जहाजरानी मंत्रालय के अनुसार:

  • देश वैभव: 2.86 लाख टन कच्चा तेल और 37 क्रू मेंबर्स के साथ 24 जून को गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पहुंचेगा.
  • देश विभोर: 2.88 लाख टन तेल लेकर 24 जून को ही गुजरात के सिक्का पोर्ट पर लंगर डालेगा.
  • सनमार हेराल्ड: 2.85 लाख टन क्रूड ऑयल के साथ 1 जुलाई को ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर पहुंचेगा.

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में सरकार भारत के समुद्री हितों और ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता पर काम कर रही है. हालांकि, भारत के लिए चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, क्योंकि अब भी फारस की खाड़ी में करीब 10 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालना एक बड़ी चुनौती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ