ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध को 30 से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी मिडिल ईस्ट में शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. इस बीच अमेरिका के साथ मिलकर ईरान से बातचीत के दौर में शामिल हुआ पाकिस्तान युद्ध में मध्यस्थता कराने के लिए उतावला है. हालांकि इस कोशिश में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार एक हादसे का शिकार हो गए और अपना कंधा तुड़वा बैठे. ईरान जंग के बीच मध्यस्थता के लिए इशाक डार इस्लामाबाद में मिस्र, तुर्किए और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक का नेतृत्व कर रहे थे.
इशाक डार के कंधे में आई चोट
घटना 29 मार्च को इस्लामाबाद में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के कार्यालय में घटी. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रेड कार्पेट पर फोटो सेशन और हैंडशेक के दौरान इशाक डार का पैर फिसल गया, जिससे वे लड़खड़ाते हुए गिर पड़े. चोट लगने के बावजूद उन्होंने दर्द कम करने की दवाओं के सहारे पूरे दिन की महत्वपूर्ण बैठकें पूरी कीं. रात करीब नौ बजे मेडिकल जांच में इशाक डार के कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर का खुलासा हुआ.
यह भी पढ़ें: मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं? इराक को मैसेज और ट्रंप के ‘मौत’ वाले दावे के बीच गहराया सस्पेंस
बेटे अली डार ने दी जानकारी
उनके बेटे अली डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘इशाक डार साहब ने मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान चोट लगने के बावजूद सभी बैठकें पूरी कीं. एक्स-रे नॉर्मल हैं, लेकिन कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर है. आने वाले दिनों में दवाओं एवं सावधानियों से दर्द नियंत्रित किया जाएगा.’
क्यों हुई पाकिस्तान में 3 देशों की बैठक?
पाकिस्तान में हुई 3 देशों के साथ बैठक का उद्देश्य ईरान जंग में डी-एस्केलेशन और शांति स्थापना था. पाकिस्तान ने का दावा करते हुए अमेरिका का 15-सूत्री प्रस्ताव ईरान तक पहुंचाया है, जिसमें परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना शामिल है. इशाक डार ने घोषणा की कि पाकिस्तान जल्द अमेरिका-ईरान वार्ता की मेजबानी करेगा. दोनों पक्षों ने इस्लामाबाद पर भरोसा जताया है.
यह भी पढ़ें: बेलारूस ने रिहा किए 500 अमेरिकी कैदी, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेसीडेंट लुकाशेंको को दिया धन्यवाद
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
3 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
3 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
5 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
8 hrs agoLIVE: पश्चिम एशिया संकट में अब तक 22 भारतीयों की मौत, 14 नाविक भी शामिल-MEA
11 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
11 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
20 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines