अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित वॉशिंगटन हिल्टन होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई. ये प्रोग्राम बेहद हाई-प्रोफाइल था, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई बड़े नेता मौजूद थे. होटल में हुई फायरिंग के कई वीडियो सामने आए हैं.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा कितना मजबूत? कब-कब लग चुकी है ट्रंप की सुरक्षा में सेंध?
क्या है मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 25 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:40 बजे हुई, जब होटल के सिक्योरिटी एरिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग कर दी. वहां करीब 2600 लोग मौजूद थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग टेबल के नीचे छिप गए. घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस हरकत में आई, राष्ट्रपति ट्रंप को भी सुरक्षा बलों ने किसी तरह की मेज के नीचे छुपाया और उनकी पत्नी समेत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. ये सब देखकर मेलानिया ट्रंप भी काफी घबरा गईं, उनका रिएक्शन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है. वहां से निकालकर राष्ट्रपति ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस को घेरकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, सभी वीआईपी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई.
ट्रंप ने जारी किया बयान
बताया जा रहा है कि हमलावर मेन हॉल के अंदर घुस नहीं पाया और उसे सिक्योरिटी चेकिंग एरिया के पास ही पकड़ लिया गया. इस दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई. इस घटना के बाद पूरे कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया और होटल को खाली करा लिया गया. सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में बयान जारी कर कहा कि सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई कर बड़ी घटना को टाल दिया. उन्होंने सभी एजेंसियों की सराहना भी की. फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. अधिकारियों का कहना है कि ये कैसे संभव हुआ कि हथियार के साथ व्यक्ति इतने कड़े सुरक्षा घेरे तक पहुंच गया, इसकी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप की डिनर पार्टी में हमला करने वाला कौन और हॉल तक कैसे पहुंचा, कहां हुई सुरक्षा में चूक? 5 पॉइंट में अपडेट
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
2 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
8 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
9 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
10 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
11 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines