---विज्ञापन---

ट्रंप की डिनर पार्टी में हमला करने वाला कौन और हॉल तक कैसे पहुंचा, कहां हुई सुरक्षा में चूक? 5 पॉइंट में अपडेट

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुराक्षा में बहुत बड़ी चूक हुई है। एक शख्स उनके पार्टी हॉल तक पहुंच गया और फायरिंग करने लगा। हमलावर कौन था और ट्रंप की पार्टी के अंदर हथियार लेकर कैसे आया? आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की डिनर पार्टी में हमले से पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया है। वहीं अब सवाल यह उठ रहा है कि ट्रंप की पार्टी में फायरिंग करके दहशत फैलाने वाला कौन है? वह हॉल तक हथियार लेकर कैसे पहुंचा और राष्ट्रपति की सुरक्षा में कहां चूक हुई? इन सवालों को लेकर अमेरिकन पुलिस, होटल सिक्योरिटी और सीक्रेट सर्विस को घेरा जा जा रहा है। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को गोली मारकर जिंदा पकड़ा है। अब उससे पूछताछ करके हमला करने की वजह पूछी जा रही है।

पार्टी में 8 से 9 राउंड फायरिंग की गई

हमलावर का नाम कोल टॉमस एलन है और वह 31 साल का है। कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है। उसने शॉटगन से 8 से 9 राउंड फायरिंग की। वह खाने-पीने के सामान के साथ हथियार लेकर पार्टी हॉल तक पहुंचा। टेबल के पास ही शॉटगन को असेंबल किया और गोलियां चलाई। सीक्रेट सर्विस एजेंट ने उसे ललकारा तो उसने उस पर भी हमला किया। इसके बीच एक गोली मारकर हमलावर को दबोच लिया गया। हमलावर ने सबसे पहले सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चलाई थी, जो बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गया। गोली चलते ही उसकी कैप में लगी ON लाइट जग गई और पूरी सिक्योरिटी एक्टिव हो गई।

---विज्ञापन---

कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर एनुअल फंक्शन

बता दें कि हर साल राष्ट्रपति ट्रंप होटल हिल्टन में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर देते हैं। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उनके करीब और कैबिनेट के सदस्य मौजूद रहते हैं। परंपरागत कार्यक्रम के दौरान मार्को रुबियो, पीट हेगसेथ, जेडी वेंस समेत कई मंत्री मौजूद थे। वहीं पार्टी के दौरान होटल को पूरी तरह सील नहीं किया जात। बल्कि इसे आम लोगों के लिए खुला रखा जाता है। सुरक्षा एजेसियों का फोकस सिर्फ बॉलरूम, पार्टी हॉल और वीआईपी एरिया पर रहता है, जिसका फायदा हमलावर ने उठाया। वह हथियार लेकर पार्टी हॉल तक पहुंचा और हिम्मत देखिए, हथियार वहीं असेंबल करके ताबड़तोड़ फायरिंग की।

सिक्योरिटी की कमी का उठाया फायदा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। सीक्रेट सर्विस ने तत्काल एक्शन लेते हुए ट्रंप और अन्य नेताओं विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को रेक्यू किया। राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया को सुरक्षित किया। पूरे होटल को घेरकर नेशनल गार्ड के जवान तैनात किए गए। होटल के पब्लिक एरिया में सिक्योरिटी की कमी थी। क्योंकि होटल परिसर में विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारी रेड कार्पेट तक पहुंचे और विरोध जताया। कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ और सिक्योरिटी की कमी का फायदा उठाकर हमलावर पार्टी हॉल तक पहुंचा।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 26, 2026 07:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola