Indonesia Volcano: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से भीषण तबाही, 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता

Indonesia Volcano Explosion: सोमवार को एक छोटा विस्फोट और हुआ, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है।

Indonesia Volcano

फाइल तस्वीर (ANI)

विज्ञापन

Marapi Volcano Explosion in Indonesia: इंडोनिशिया में बड़ा ज्वालामुखी फटने से भीषण तबाही मच गई है। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं। विस्फोट माउंट मेरापी ज्वालामुखी में हुआ है। मरने वाले सभी 11 लोग पर्वातारोही थे। विस्फोट के बाद चारो तरफ राख फैल गई, जिससे आसपास के गांव दिखाई नहीं दे रहे थे। सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक ज्वालामुखी के पास 3 पर्वातारोही जिंदा पाए गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

इंडोनिशिया के वेस्ट सुमात्रा के अगम प्रांत में माउंट मरापी में अचानक विस्फोट हो गया। इससे आसमान में 3 किलोमीटर लंबी राख की मोटी परत छा गयी। इसके बादल चारों तरफ फैल गए। 75 पर्वतारोहियों ने शनिवार को पहाड़ पर चढ़ाई शुरू की थी। पहाड़ की उंचाई 2,900 मीटर है।

विज्ञापन

इस दुर्घटना के बाद वहां से 49 लोगों को बचाया गया है। बताया गया है कि सोमवार को एक छोटा विस्फोट और हुआ, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। लापता लोगों की तलाश कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी।

देखिए-गगनयान मिशन से जुड़ा यह वीडियो

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक आसपास के गांवों को खाली करा दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से लावा निकल सकता है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे एहतियात के तौर पर चश्मे पहनें, ताकि उनकी आंखों को धुंए से कोई नुकसान न हो। वहीं आसपास के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहाड़ पर चढ़ने के रास्ते ज्वालामुखी विस्फोट वाली जगह के नजदीक हैं। इन रास्तों को अब बंद कर दिया गया है। तीन किलोमीटर दूर तक के गांवों के लोगों से कहा गया है कि वे दूर चले जाएं। विस्फोट का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है। मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ