बिस्तर से बांधा, लिंग काटा और...जानें क्यों अमेरिका में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने दी ब्वॉयफ्रेंड को खौफनाक मौत?

Pregnant Girl Killed Boyfriend Brutally: एक लड़की ने अपने प्रेमी को इतनी खौफनाक और दर्दभरी मौत दी कि पुलिस वालों का भी दिल दहल गया। उसकी आंखों के सामने ब्वॉयफ्रेंड तड़प-तड़प कर मर गया, लेकिन उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं और वह उसी के बच्चे की मां बनने वाली है।

Bihar Teacher killed Student

Pregnant Girl Killed Boyfriend Brutally: एक युवक का इतनी बेरहमी से मर्डर किया गया है कि हैवानियत की कहानी जानकर दिल दहल जाएगा। वारदात मृतक की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड द्वारा अंजाम दी गई। हत्या करने की वजह उसका दूसरी बार प्रेग्नेंट होना था। गर्भवती होने पर उसे ब्वॉयफ्रेंड पर गुस्सा आया। गुस्से में वह हैवान बन गई और उसे पहले प्रेमी को बिस्तर से बांधा। उसके सारे कपड़े उतारकर उसे बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन

इस बीच अचानक उसने चाकू उठाया और अपने ब्वॉयफ्रेंड का लिंग काटकर डस्टबिन में फेंक दिया। खून से लथपथ हालत में युवक बिस्तर पर तड़पता रहा। जान बख्शने के बिलखता रहा, लेकिन उसके हाथ-पैर बंधे थे और उसी हालत में उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पुलिस को उसकी लाश बेड के नीचे बिना कपड़ों के खून से सनी हालत में मिली। हत्यारोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसे 22 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

होटल स्टाफ ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया

वारदात अमेरिका के कोलोराडो में एक होटल के कमरे में अंजाम दी गई। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हत्यारोपी की पहचान 32 वर्षीय शेंटिंग गुओ के रूप में हुई। मंगलवार सुबह 14 मई को भारतीय समयानुसार लगभग 8:50 बजे, ग्रैंड जंक्शन पुलिस विभाग के अधिकारियों को होटल से फोन गया कि एक युवक की हत्या हो गई है, जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका हुआ था।

हत्यारोपी ने ही होटल स्टाफ को फोन करके करके कहा था कि उसके प्रेमी की मौत हो गई है। जब होटल अधिकारी कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बिस्तर खून से लथपथ है। गुओ परेशान थी और बुरी तरह रो रही थी। अधिकारियों ने नग्न अवस्था में उसके प्रेमी को बिस्तर के नीचे पीठ के बल लेटा हुआ देखा। उसका लिंग कटा हुआ था। पैर में भी चाकू का घाव था और उसकी मौत हो चुकी थी। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में कबूल किया गुनाह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुओ को ब्वॉयफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे मेसा काउंटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। गुओ से एक पुलिस अधिकारी ने बात की और वारदात करने की वजह पूछी। उसने बताया कि वह उसका प्रेमी और मंगेतर था। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन वह उसे सोने नहीं देता था। हर समय उसे सेक्स करना होता था। विरोध करने पर मारने की धमकी देता था।

विज्ञापन

होटल के कमरे में भी हमारी बहस हुई थी। उसने उसे फिर से गर्भवती कर दिया। उसने कहा कि वह बच्चा नहीं चाहती तो उसने बच्चे का पिता होने से ही इनकार कर दिया। इस वजह से उसे गुस्सा आ गया था। वह उसे मारना नहीं चाहती थी, लेकिन उसने उसे चाकू मारने की बात स्वीकार की और कहा कि वह बहुत गुस्से में थी उसने उस आदमी का लिंग काट दिया। बता दें कि गुओ ने कोई वकील हायर नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ