सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गोरिल्ला का वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. जापान के नागोया में मौजूद चिड़ियाघर में रहने वाले गोरिल्ला ‘कियोमासा’ का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गोरिल्ला जिस तरह बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, उसे देखकर कई लोगों को लगा कि वो किसी गहरी सोच में डूबा हुआ है. यही वजह है कि लोग उसकी तुलना इंसानों से कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कियोमासा 13 वर्षीय पश्चिमी लोवलैंड गोरिल्ला है. वो जापान के हिगाशियामा जू एंड बोटैनिकल गार्डन में रहता है. बताया जा रहा है कि वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया, जब उसका अपनी साथी गोरिल्ला के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था. इसके बाद वह अकेले बैठा दिखाई दिया.
ये भी पढ़ें: बंदर की गोद में दिखा बेबी डॉग, 10 मिनट तक सीने से लगाकर पेड़ पर बैठा रहा, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर खूब हुआ वायरल
करीब एक मिनट के इस वीडियो में कियोमासा एक चट्टान जैसी जगह पर बैठा है. उसका एक हाथ शरीर पर टिका हुआ है जबकि दूसरा हाथ मुंह के पास है. दूर देखते हुए उसका चेहरा काफी गंभीर नजर आता है. यही अंदाज लोगों को ऐसा महसूस करा रहा है मानो वो किसी बड़ी चिंता में डूबा हो या अपने रिश्ते के बारे में सोच रहा हो. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर होने के बाद लाखों लोगों तक पहुंच गया. यूजर्स ने इस पर मजेदार टिप्पणियां भी कीं. एक शख्स ने लिखा- पत्नी से बहस होने के बाद मैं भी बिल्कुल ऐसा ही दिखता हूं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा- मेरे पति किसी बहस में हारने के बाद ठीक ऐसी ही शक्ल बनाते हैं.
पहले भी चर्चा में रहा है ये गोरिल्ला
कियोमासा पहले भी चर्चा में रह चुका है. वो मशहूर सिल्वरबैक गोरिल्ला शबानी का बेटा है. शबानी अपनी आकर्षक शक्ल-सूरत की वजह से दुनियाभर में फेमस रहा है और उसके हजारों फैन हैं. अब कियोमासा भी अपने अनोखे हाव-भाव की वजह से इंटरनेट स्टार बन गया है. जानवरों के व्यवहार को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार पशुओं के हाव-भाव इंसानों जैसे प्रतीत होते हैं, लेकिन लोग उन्हें अपने अनुभवों के आधार पर अलग-अलग मतलब दे देते हैं. फिर भी कियोमासा का ये वीडियो लोगों के चेहरों पर मुस्कान जरूर ला रहा है. फिलहाल यह वीडियो दुनियाभर में तेजी से शेयर किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसे इस साल के सबसे दिलचस्प वायरल वीडियो में से एक बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दिल दहलाने वाली तस्वीर! बिजली गिरने से मरा बैला, नया खरीदने के नहीं थे पैसे; खुद ही हल में जुता ये किसान दंपति
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
26 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
3 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
9 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
12 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines