World Latest News: यूएस में डेल्टा की चलती फ्लाइट में यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगा। मामला 15 सितंबर का है। जिसको लेकर अब एयरलाइन के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। एयरलाइन का कहना है कि केबिन प्रेशर की समस्या के कारण ऐसा हुआ। वे लोग नाक से खूब बहने और अन्य समस्याओं के निजात पाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। फ्लाइट 1203 में यात्रियों के साथ हुई असुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद जाहिर किया है। बता दें कि यह फ्लाइट साउथ लेक सिटी के यूटा से ओरेगन के पोर्टलैंड जा रही थी। अचानक यात्रियों की नाक और कान से खून निकलने लगा।
एयरलाइन ने घटनाक्रम के लिए मांगी माफी
Delta एयरलाइन ने यात्रियों से अब माफी मांगी है। एयरलाइन ने दावा किया है कि फ्लाइट क्रू ने एसएलसी में लौटने के लिए सभी प्रक्रियाओं का तेजी से पालन किया। जमीन पर मौजूद सभी टीमों को अलर्ट किया गया। सभी लोगों ने यात्रियों की जरूरतों का ध्यान रखा। जिसके बाद विमान को नीचे उतार दूसरी फ्लाइट के जरिए यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। फ्लाइट 1203 को रिपेयर करने के बाद दोबारा सेवा में सक्रिय कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:बाल नोचे, उंगलियां काटीं…7 बदमाशों ने 2 बहनों को तड़पा-तड़पाकर उतारा मौत के घाट; कत्ल की वजह चौंकाने वाली?
कैरिन एलन ने CNN सहयोगी KSL को जानकारी दी कि यात्रियों को जैसे ही दिक्कत शुरू हुई। क्रू को पता लग गया था। एक यात्री एलन के अनुसार जब उसने अपने पति को देखा तो उनके दोनों हाथ कानों पर थे। वे आगे की तरफ झुके हुए थे। दूसरी ओर भी एक शख्स मौजूद थे। जिनकी नाक से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। लोग उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे थे।
ऐसे लगा कि जैसे किसी ने चाकू घोंप दिया हो
जेसी पर्सर नाम के एक यात्री बताते हैं कि ऐसा लगा कि किसी ने उनको कान में चाकू घोंप दिया हो। उन्होंने जैसे ही कान को टच किया, हाथ पर खून लगा देखा। हालांकि किसी को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं मिली है। लेकिन डॉक्टरों ने जब यात्रियों की जांच की तो 10 लोग ऐसे मिले, जिनको इलाज की जरूरत थी। संघीय विमानन प्रशासन ने भरोसा दिया है कि वह मामले की जांच करेगा। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसलिए काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:दिन में मासूम, रात में बन जाता ‘शैतान’, पति ने 72 लोगों से करवाया पत्नी का रेप, रेपिस्टों की भर्ती कराई
संबंधित खबरें
सर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
1 hr ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
1 hr agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
3 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
4 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
6 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
7 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
9 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines