बाल नोचे, उंगलियां काटीं...7 बदमाशों ने 2 बहनों को तड़पा-तड़पाकर उतारा मौत के घाट; कत्ल की वजह चौंकाने वाली?

World News in Hindi: सात गैंगस्टरों ने दो बहनों को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया। बहनों को बाल नोचकर और उंगलियां काटकर तड़पा-तड़पाकर मारा गया। कत्ल का तरीका देख पुलिस भी एक बार डर गई। लेकिन हत्या की वजह चौंकाने वाली है। लड़कियों को एक प्रोग्राम में शामिल होने के बाद अगवा किया गया था।

Brazil Crime

World Latest News: ब्राजील में एक युवा महिला नेता और उसकी बहन को एक तस्वीर के कारण 7 बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। दोनों लड़कियों के बाल नोचे गए। धारदार हथियार से उंगलियां काटी गईं, फिर तड़पा-तड़पाकर मारा गया। मृतक बहनों की पहचान 25 वर्षीय रेयान और 28 वर्षीय रिथीली अल्वेस पोर्टो के तौर पर हुई है। जिनकी हत्या चाकू घोंपकर की गई है। कुख्यात बदमाशों को सोशल मीडिया पर एक फोटो दिखा था। जिसमें पार्षद रेयान विक्ट्री साइन बनाते और रिथीली जीभ बाहर निकाले नजर आ रही थीं। ऐसे इशारों को ब्राजील में शैतानी संकेत माना जाता है। इन बदमाशों का लगा कि ये महिलाएं उनके विरोधी गुट की हैं। जिसके बाद बदमाशों ने दोनों बहनों को उनके भाई और एक अन्य शख्स के साथ अगवा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश उनको राजधानी ब्रासीलिया के पश्चिम में पोर्टो एस्परिडियाओ में पड़ते एक घर में ले गए। जहां 7 लोगों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। तभी चौथा शख्स दीवार फांदकर घर से भागने में सफल रहा। जो पुलिस को बुला लाया। लड़कियां अपने भाई के साथ मछली पकड़ने के उत्सव में शामिल होने आई थीं। यहां से जाते समय उनको अगवा किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों लड़कियों को बेरहमी से मार दिया गया था। उनके भाई को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार हत्या बेरहमी से की गई। अल्वेस के बाल तक नोच लिए गए। दोनों की कई उंगलियां काट ली गईं। भाई का कान भी काटा गया है। वहीं, दोनों लड़कियों का मर्डर गर्दन में चाकू घोंपकर किया गया है।

विज्ञापन

परिवार से की गई थी फिरौती की डिमांड

पुलिस प्रमुख हिगो राफेल ने कहा कि एक सोशल मीडिया तस्वीर की वजह से आरोपियों ने वारदात करना कबूल किया है। आरोपियों ने नदी किनारे जाते समय लड़कियों को अगवा किया था। जिसके बाद इनके घरवालों से £13,600 (15,03,461.30 रुपये) की डिमांड छोड़ने के बदले की गई। पुलिस ने मामले में 9 लोगों को अरेस्ट किया है। रायने ब्राजील रूढ़िवादी रिपब्लिकन पार्टी की पार्षद थीं, जबकि रिथीली इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं। जिनके 87600 फॉलोअर्स थे। 25 वर्षीय रिथीली ने स्थानीय परिषद का चुनाव भी लड़ा था। दोनों के पिता एक सर्कस कलाकार हैं और उनके दादा एक जोकर थे। रविवार को दोनों लड़कियों का अंतिम संस्कार ग्लोरिया डी ओस्टे में किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ