झूठा निकला बांग्लादेश का दावा, दुबई में है उस्मान हादी का हत्यारा, VIDEO आया सामने

उस्मान हादी को 12 दिसंबर को गोली मारी गई थी. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Osman Hadi

उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं.

विज्ञापन

उस्मान हादी हत्याकांड में बांग्लादेश का दावा झूठा निकला है. अभी तक बांग्लादेश दावा करता आया है कि उस्मान हादी की हत्या के बाद उसके हत्यारे भारत भाग गए हैं. लेकिन अब आरोपी फैसल करीम मसूद का वीडियो सामने आने के बाद केस में नया मोड़ आया है. मुख्य आरोपियों में से एक, फैसल करीम मसूद ने खुद वीडियो जारी किया है, जिसमें वह कह रहा है कि वह दुबई में है.

साथ ही वह सफाई दे रहा है कि उसका उस्मान हादी की हत्या उसका कोई हाथ नहीं है. फैसल के मुताबिक, हादी के साथ उसका रिश्ता सिर्फ बिजनेस की वजह से था, और उसने अलग-अलग समय पर राजनीतिक वजहों से डोनेशन दिया था.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैसल ने साथ ही वीडियो में कहा है कि उसे और उसके परिवार को इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है और जान बचाने के लिए वह दुबई भागकर आ गया है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें, 18 दिसंबर को उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन दोबारा तेज हो गए थे. बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं.

विज्ञापन

वहीं, बांग्लादेशी पत्रकार सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने दावा किया है कि उस्मान हादी की हत्या जमात-शिबिर ने की है. जमात-शिबिर, बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा है.

विज्ञापन

उस्मान की मौत के बाद उनके भाई शरीफ उमर हादी ने आरोप लगाया था कि सरकार के अंदर एक खास ग्रुप ने आने वाले नेशनल चुनाव को पटरी से उतारने के लिए हत्या की साजिश रची थी.

उस्मान हादी इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे. शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए विद्रोह के प्रमुख चेहरों में से एक थे. उस्मान हादी को 12 दिसंबर को गोली मारी गई थी. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

बता दें, बांग्लादेश की ओर से दावा किया गया था कि उस्मान हादी के हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद भारत भाग गए. इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस दावे का खंडन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ