Dancer Georgia Brooke Death: यूएस के यॉर्कशायर से आ रही खबर आपको चौंका सकती है। यहां के एक होटल में संबंध बना रहे प्रेमी और प्रेमिका की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला और उसका प्रेमी रोमांस कर रहे थे। अचानक उन्होंने एक्साइटमेंट में शराब और ड्रग्स की ओवरडोज ले ली। जिसके कारण महिला की मौत हो गई। अपनी प्रेमिका के मरने के गम में बाद में युवक ने भी फंदा लगाकर जान दे दी।
होटल में मिला था महिला डांसर का शव
प्रेमिका की पहचान महिला डांसर जॉर्जिया ब्रुक के तौर पर हुई है, जो होटल में मृत पाई गई। 26 साल की डांसर की मां सामंथा बुधवार को कोर्ट में अपनी बेटी की मौत पर रोती देखी गई। बताया कि घटना से कुछ देर पहले बेटी से फोन पर बात हुई थी। वह मुझसे मिलने जल्द आने वाली थी। इसको लेकर वह काफी एक्साइटेड भी थी। लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत की खबर आई। जिसके कारण वे अंदर से टूट चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले
बता दें कि यह घटना 4 फरवरी 2022 को घटित हुई थी। डांसर ब्रुक को ब्रैडफोर्ड अस्पताल में मृत घोषित किया गया था। उसके प्रेमी का नाम ल्यूक कैनन था, जिसने बाद में सुसाइड कर लिया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया था कि ब्रुक की मौत गला घोंटने या अधिक ड्रग्स लेने के कारण हुई थी। बताया गया था कि वह अपने प्रेमी के साथ होटल में थी। दोनों ने कोकीन लेकर संबंध बनाने शुरू किए थे। कैनन काफी उत्साह में आ गया, उसने अपनी प्रेमिका का गला काफी देर तक तेजी से दबाए रखा। जिसके कारण डांसर की मौत हो गई। मौत का कारण दम घुटना था।
मां ने प्रेमी के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप
ब्रैडफोर्ड में सुनवाई के दौरान महिला की मां सामंथा ब्यूमोंट ने बताया कि उसकी बेटी खूब होशियार था। उसे अपने काम में काफी लगन थी। सामंथा ने आरोप लगाया कि उसके और कैनन के रिश्ते ठीक नहीं थे। कैनन ने ब्रुक को कंट्रोल कर लिया था। जिसके कारण उसने अपनी मां से व्यवहार बदल लिया था। कैनन ब्रुक पर काफी हावी हो गया था। ब्रुक काफी नरम स्वभाव की थी।
ब्रैडफोर्ड रॉयल इन्फ़र्मरी अस्पताल की एक नर्स ने पुलिस को चौंकाने वाली बातें बताई थीं। ब्रुक को उसका प्रेमी अस्पताल लेकर आया था। नर्स ने दावा किया था कि संबंध बनाने से पहले ब्रुक को उसके प्रेमी ने कोकीन देने की बात स्वीकार की थी। इतना कहने के बाद वह अस्पताल से फरार हो गया था। बाद में उसकी बॉडी फंदे पर लटकी मिली थी।
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
1 hr agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoसीनेट चुनाव में हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत; नतीजों में पिछड़ी पार्टी
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
14 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines