'खुद को अकेला महसूस करती थी'...छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील

US Female Teacher Rebecca Joynes Case: अपने स्टूडेंट्स से संबंध बनाने की आरोपी महिला टीचर ने कोर्ट में ऐसी दलील दी है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। टीचर पर 15 और 16 साल के छात्रों से संबंध बनाने का आरोप है। मामला यूएस की कोर्ट में है, जिसकी लगातार सुनवाई हो रही है। महिला का ब्रेकअप होने की बात भी सामने आई है।

Rebecca Joynes

आरोपी महिला टीचर। फोटो-एक्स

US Female Teacher Rebecca Joynes: यूएस के मैनचेस्टर में एक महिला टीचर ने कोर्ट में अजीब दलील दी है। महिला ने बताया कि वह ब्रेकअप के बाद अकेलेपन का शिकार हुई थी। जिसके कारण उसने दो छात्रों से संबंध बनाए। महिला के ऊपर आरोप है कि उसने अपने 15 और 16 वर्षीय छात्र के साथ संबंध बनाए। महिला ने कोर्ट में बताया कि उसका 9 साल बाद ब्रेकअप हो गया था। कोविड लॉकडाउन में वह अकेलेपन का शिकार हो गई थी। महिला ने दावा किया कि जब एक लड़के से संबंध बने, तब वह जॉब छोड़ चुकी थी। इस लड़के से प्रेग्नेंट भी हुई थी। 30 साल की महिला टीचर का नाम रेबेका जॉयन्स है। टीचर का दावा है कि इससे पहले उसने उनके साथ कभी संबंध नहीं बनाए। संबंध तब बने, जब वह टीचर नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टीचर को 15 साल के लड़के से संबंध बनाने पर बेल मिल चुकी है। आरोप है हि 16 साल का लड़का वर्जिन था, जिसके साथ महिला टीचर ने पहली बार संबंध बनाए। इसी से वह गर्भवती हुई। महिला के खिलाफ अमेरिका की मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट में महिला ने कहा कि वह निर्दोष है। लेकिन अभियोजन ने दलील दी कि बच्चे को उत्तेजित करने के लिए व्यस्क ही पूरी तरह जिम्मेदार है।

विज्ञापन

बेड की चादर से मिला था सीमन

अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता ऑलमैन ने दलील दी कि लड़के को महिला अपने फ्लैट पर लेकर गई। उसका स्पर्म भी बेड की चादर से मिला था। टीचर से पूछा गया कि वे छोटे लड़कों के प्रति इतनी आकर्षित क्यों हैं? क्या बच्चों पर दबाव बनाया गया था? लड़के ने अपनी मां से भी महिला के बारे में झूठ बोला था। इसकी सफाई महिला टीचर ने दी। महिला ने कहा कि उनके बीच संबंध नहीं बने। वह लड़का सोफे पर सोया था। उनको सिर्फ अकेलापन दूर करना था।

विज्ञापन

संबंध बनाने के दौरान गुच्ची बेल्ट का यूज किया

महिला ने माना कि बच्चों से ऐसे गुपचुप नहीं मिलना चाहिए थे। सिर्फ उनके बारे में अफवाहें फैलाई गईं। महिला के बारे में यह भी पता लगा है कि उसने बेटी को जन्म दिया है। कोर्ट में महिला रोई और कहा कि वे सिर्फ 3 बार ही इस वीक में 3 घंटे के लिए बेटी से मिली हैं। बेटी को जन्म लेने के 24 घंटे बाद ही उनसे दूर कर लिया गया। महिला मैथ टीचर है। संबंध बनाने के दौरान गुच्ची बेल्ट का जिक्र भी आया। छात्र ने कोर्ट को बताया कि उन लोगों ने दो बार संबंध बनाए थे। महिला ने आपत्तिजनक तस्वीर भी बच्चों को भेजी। 16 साल के लड़के से करीब 30 बार संबंध बनाए गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ