---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले

Hamas Israel War Update: गाजा में हमले के दौरान रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या का मामला सामने आया है। कर्नल दो महीने पहले ही यूएन से जुड़े थे। उनकी जान इजराइल हमास जंग में गई है। गाजा के राफा में वे कहीं जा रहे थे। अचानक उनके वाहन पर हमला हुआ। जिसमें उनकी जान चली गई।

---विज्ञापन---

Hamas Israel War: इजराइल और हमास में बीत 7 महीने से जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बुरी खबर भारत के लिए भी आ रही है। संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर रहे पूर्व भारतीय कर्नल की हत्या का मामला गाजा के राफा में सामने आया है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड कर्नल वैभव अनिल काले अपने वाहन से कहीं जा रहे थे। अचानक वाहन पर हमला हुआ। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। एक और कर्मचारी हमले में घायल बताया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने पूर्व भारतीय अधिकारी की मौत की पुष्टि की है। गाजा में सुरक्षा सेवा समन्वयक के रूप में अनिल काले ने एक माह पहले काम संभाला था।

---विज्ञापन---

वाहन पर फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं

संयुक्त राष्ट्र से जुड़ीं एजेंसियों के हवाले से पता लगा है कि काले के वाहन पर गोलियां बरसाई गईं। ये गोलियां किसने मारीं, अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। आईडीएफ की ओर से कहा गया है कि हमले की जांच की जा रही है। हमला सक्रिय युद्ध वाले इलाके में हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबियस ने काले की मौत के बाद दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि शांति और युद्ध रोकने की कोशिश होनी चाहिए। काले से पहले भी कई जिंदगियां यहां तबाह हो चुकी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:PoK में आधी रात को लगे ‘आजादी’ के नारे, अब तक 3 की मौत..Indian Army से लोग लगा रहे मदद की गुहार

कर्नल काले में 2022 में भारतीय सेना से रिटायरमेंट ली थी। इसके बाद दो महीने पहले वे संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा और सुरक्षा विभाग (डीएसएस) में गए थे। काले 11 जम्मू और कश्मीर राइफल्स में सेवाएं दे चुके थे। इजराइल पर हमास ने 7 अक्टूबर को आतंकवादी हमला किया था। उसके बाद से दोनों में भीषण जंग चल रही है। गाजा में अब तक 190 से ज्यादा संयुक्त राष्ट्र कर्मी मारे जा चुके हैं। वहीं, 35,091 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं, जबकि 78827 लोग घायल हुए हैं। इजराइल के 33 बच्चों सहित 1200 से अधिक लोग मारे गए हैं।

First published on: May 14, 2024 04:27 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola