US वीजा पर विदेशी छात्रों को बड़ी राहत, निलंबन के फैसले पर ट्रंप प्रशासन ने दिया अपडेट

US Visa: अमेरिका द्वारा विदेशी छात्रों के वीजा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया, यह रोक अस्थायी रूप से लगाई गई है, जो जल्द ही समाप्त हो जाएगी। सोशल मीडिया की जांच और छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लिया गया था फैसला, जिसके बाद ट्रंप सरकार ने अपनी इस नीति के पीछे का कारण स्पष्ट कर दिया है।

photo credit-freepik - 2025-05-30T080036.295

US Visa: ट्रंप सरकार के हालिया फैसले के बाद से अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दरअसल, अमेरिका ने सभी विदेशी स्टूडेंट्स के वीजा प्रोसेसिंग पर रोक लगाने का फैसला लिया था। जिस पर अब यहां की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने भावी छात्रों से वीजा के लिए अपॉइंटमेंट लेने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने बताया है कि सरकार का यह फैसला अस्थाई है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वीजा प्रक्रिया में ज्यादा समय या कई हफ्ते और महीने भी लग सकते हैं।

विज्ञापन

टैमी ब्रूस ने दी छात्रों को बड़ी राहत

अमेरिकी सरकार के इस फैसले ने दुनियाभर के कई विदेशी छात्रों को मुश्किल में डाल दिया था। भावी छात्र अपना नया सत्र अगस्त में शुरू करने वाले हैं। ऐसे में यदि वीजा प्रोसेसिंग में लंबा समय लगता है, तो उससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया है कि यह निलंबन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए, भावी छात्रों को ऑनलाइन यह देखना शुरू कर देना चाहिए कि कब अपॉइंटमेंट उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

क्या है कारण?

ट्रंप सरकार के इस फैसले के पीछे कई कारण शामिल है, जिनमें से एक छात्रों के सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर रखना ताकि उनकी प्रोफाइल के बारे में जाना जा सके। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को आदेश दिया था कि वे सभी आवेदकों की सोशल मीडिया पोस्टिंग की जांच के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी होने तक छात्र वीजा के लिए अपॉइंटमेंट पर रोक लगा दें। इसके बाद कई चीनी छात्रों के वीजा को भी रद्द किया गया है।

विज्ञापन

कई छात्रों के वीजा रद्द

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने बड़ी संख्या में छात्रों के वीजा कैंसिल किए हैं, जो चीन से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा, जिन्होंने गाजा में इजरायल के हमले की आलोचना करते हुए प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था, उनके वीजा भी रद्द किए गए हैं। दरअसल, यह सभी अमेरिकी विदेश नीति के हितों के खिलाफ लिए गए कामों में से एक है, जिस कारण यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ