भारत ने कर दिया ब्रह्मोस से पलटवार, शहबाज शरीफ ने अजरबैजान में उगला 'सच', असीम मुनीर की खुली पोल

Operation Sindoor: पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई को लेकर पाक लगातार झूठ बोलता आया है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद ही सच बोल दिया है।

Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद पड़ोसी देश को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विदेशी दौरे पर हैं। शहबाज ने अजरबैजान के लाचिन शहर में अपने भाषण के दौरान शरीफ ने न सिर्फ भारत के खिलाफ टिप्पणी की, बल्कि अनजाने में यह भी मान लिया कि पाकिस्तान की सेना भारत पर हमला करने की योजना बना रही थी, लेकिन उससे पहले ही भारतीय सेना की कार्रवाई ने उन्हें चौंका दिया।

विज्ञापन

इंडियन आर्मी ने चौंका दिया

अजरबैजान में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘9 मई की रात हमने भारत को जवाब देने का फैसला लिया था। 10 मई की सुबह करीब 4:30 बजे फज्र की नमाज के बाद भारत पर हमले की योजना तैयार की गई थी, जिसे सेना प्रमुख असीम मुनीर के नेतृत्व में अंजाम दिया जाना था। हालांकि, इससे पहले ही भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया।’

विज्ञापन

ब्रह्मोस से भारत का करारा जवाब

शरीफ ने माना कि भारत ने रावलपिंडी समेत पाकिस्तान के कई वायुसेना अड्डों को ब्रह्मोस मिसाइलों से निशाना बनाया। यह हमला उस समय हुआ जब पाकिस्तान की तैयारी पूरी नहीं हो पाई थी, जिससे उनकी रणनीति विफल हो गई।’

विज्ञापन

इस घटनाक्रम के दौरान शरीफ ने भारत पर ‘आक्रामक रुख’ अपनाने का आरोप भी लगाया और कहा कि पाकिस्तान को अपने देश की रक्षा के लिए जवाब देना पड़ा। उन्होंने बताया कि युद्धविराम का सुझाव असीम मुनीर ने ही दिया था, जिस पर उन्होंने भी सहमति जताई कि इस लड़ाई को और न खींचा जाए।

भारत की रणनीतिक बढ़त

बता दें कि भारत ने 6-7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे नाकाम कर दिया। चार दिन तक जारी संघर्ष के बाद 10 मई को सीजफायर की घोषणा हुई।

विज्ञापन

विदेश में ‘शेखी’ और ‘सच’, दोनों साथ

शहबाज शरीफ अब विदेशों में जाकर एक ओर अपनी सरकार और सेना की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी ओर अपने बयानों से यह भी उजागर कर रहे हैं कि कैसे पाकिस्तान भारत के सामने पस्त हो गया।

इस पूरे संघर्ष में तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया था, जिसके लिए शहबाज शरीफ और असीम मुनीर इन देशों का दौरा कर आभार जता रहे हैं। हालांकि, अजरबैजान में दिए गए उनके बयान ने पाकिस्तान की सैन्य रणनीति की पोल भी खोल दी है और असीम मुनीर की पेशेवर क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ