ट्रंप को कोर्ट से मिली टैरिफ वसूलने की इजाजत, रोक के फैसले को अस्थाई रूप से किया बहाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने गुरुवार को अपनी इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल कर टैरिफ पर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने सरकार से टैरिफ वसूलने का आदेश जारी किया है।

Trump Tariff U.S. Appeals Court

Trump Tariff U.S. Appeals Court

अमेरिका में संघीय कोर्ट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत मिली है। अपील कोर्ट ने अमेरिकी सरकार को टैरिफ वसूलने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल कर गुरुवार को यह अहम आदेश पारित किया। बता दें कि सरकार ने ट्रेड कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील कोर्ट में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन

अपील कोर्ट में लगाई थी याचिका

अपील कोर्ट में ट्रंप प्रशासन ने याचिका लगाकर कहा कि ट्रेड कोर्ट के निर्णय पर रोक लगाना अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी के लिए जरूरी है। ट्रंप प्रशासन ने उनकी आर्थिक नीतियों के बड़े हिस्से को रद्द करने के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी। इसमें प्रशासन ने तर्क दिया था कि रोक लगाना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। ऐसे में अपीलीय कोर्ट ने एक दिन पहले ट्रेड कोर्ट की ओर से जारी किए गए आदेश पर अस्थाई रोक लगाई है।

विज्ञापन

ट्रंप ने की फैसले की आलोचना

अमेरिकी इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ लगाने में अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है। कोर्ट ने लिबरेशन डे टैरिफ के साथ-साथ कनाडा, मैक्सिको और चीन पर लगाए गए टैरिफ पर भी रोक लगा दी थी। फैसले के बाद ट्रंप ने हैरानी जताई थी। उन्होंने फैसले को बहुत गलत और राजनीति से प्रेरित बताया था।

विज्ञापन

इधर व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक से दो सप्ताह में कई व्यापार समझौते अंतिम रूप ले सकते हैं। उन्हें तीन सौदों के बारे में जानकारी है, जोकि होने वाले हैं। इसमें कौनसे देश शामिल हैं ये उन्होंने नहीं बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ