Donald Trump Oath Swearing In Ceremony Today : अमेरिका में आज से नई सरकार की शुरुआत हो जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप यूएस के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। कैपिटल रोटुंडा के हॉल में अमेरिकी समय के अनुसार दिन में 12 बजे और भारतीय समय के अनुसार रात के 10.30 बजे ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। इसे लेकर विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगने लगा। ट्रंप से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शपथ लेंगे।
साल 1985 के बाद शपथ ग्रहण समारोह खुले में नेशनल मॉल में नहीं बल्कि अंदर हॉल में होगा। इंडोर शपथ ग्रहण का कारण भीषण सर्दी है। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब देश में किसी नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। ऐसा 29 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति जिमि कार्टर की हुई मौत पर एक महीने तक राष्ट्रीय ध्वज के झुके रहने के सरकारी आदेश की वजह से होगा। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी-नीता अंबानी अमेरिका पहुंच गए।
यह भी पढ़ें : ‘नहीं होने दूंगा तीसरा विश्व युद्ध’, शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने किए ये बड़े ऐलान
व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस के ब्लेयर हाउस पहुंच गए हैं। परंपरा के मुताबिक, जो बाइडेन शपथ के लिए उन्हें लेकर कैपिटल रोटुंडा लेकर जाएंगे। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप का कैपिटल वन एरिना में भव्य स्वागत हुआ और उन्होंने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (एमएजीए) विक्ट्री रैली को संबोधित कर बताया कि उनकी सरकार क्या-क्या बड़े फैसला लेने वाली है। अमेरिका के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस की दादी प्रोफेसर सी. संथाम्मा ने बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर दोनों को, आपके देश को और मेरे देश को आशीर्वाद दे।
यह भी पढ़ें : 40 साल बाद अमेरिका के इतिहास में होगा ऐसा, जानें क्यों हॉल में शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?
जानें कैसे होगा शपथ ग्रहण समारोह?
- 1933 में अमेरिकी संविधान में संशोधन के मुताबिक, हर चार साल में 20 या 21 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होता है।
- कैपिटल रोटुंडा में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां ट्रंप राष्ट्रपति के तौर पर अपना उद्घाटन भाषण देंगे और अपनी 4 साल की योजनाओं के बारे में बताएंगे।
- शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का ऑनर डिपार्चर होगा। फिर हस्ताक्षर समारोह होगा, जहां नए राष्ट्रपति मेमो, नामांकन और कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे।
- यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का-लिंकन कंबाइंड चोयर्स और द प्रेसिडेंट्स ओन यूएस मरीन बैंड के संगीतमय प्रोग्राम से उद्घाटन समारोह की शुरुआत होगी।
- सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ब्रेट कैवनघ उपराष्ट्रपति पद के लिए जेडी वेंस को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद एक मेगा शो होगा और फिर मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप को शपथ दिलाएंगे।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
8 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
12 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
13 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
20 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
21 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
23 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines