अमेरिका के मिसौरी और केंटकी में आए भयंकर तूफान से 20 लोगों की मौत हो गई है। मिसौरी में तूफान की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हुई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल बचाव और राहत अभियान जारी है। तूफान को लेकर केंटकी के गवर्नर एंडी बेशन ने कहा कि उनके राज्य में तूफान से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर ने कहा कि उनके राज्य में तूफान से कम से कम 14 लोगों की जान चली गई हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार मिसौरी में 7 लोग मरे हैं। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। गवर्नर एंडी बेशर ने कहा कि केंटकीवासियों, हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल रात आए तूफान से कम से कम 14 लोगों को खो दिया है। जैसे-जैसे हमें और जानकारी मिल रही है, आशंका है कि ये संख्या और बढ़ सकती है।
तूफान से हुई तबाही दर्दनाक है
वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार मिसौरी के सेंट लुइस शहर में भी तूफान से 5 लोगों की जान गई है। शहर की मेयर ने बताया कि हमारा शहर आज रात शोक में डूबा है। उन्होंने आगे कहा कि तूफान से हुई तबाही सच में बहुत दर्दनाक है। सेंट लुइस में भीषण तूफान और बवंडर ने भारी तबाही मचाई थी। तूफान में कई लोग घायल हुए थे जबकि हजारों घर तबाह हो गए। एक जानकारी के अनुसार करीब 5000 से अधिक घर तबाह हुए हैं। वहीं बिजली गुल होने के कारण 1 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं फंसे हुए लोगों के लिए फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
एक स्थानीय हॉस्पिटल की प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल में तूफान के कारण घायल हुए 20-30 लोगों को इलाज के लिए लाया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर है। वहीं एक अन्य हॉस्पिटल में भी 15 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः ‘मैंने भारत-पाक को परमाणु युद्ध से बचाया’; डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया सीजफायर का क्रेडिट
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
6 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
6 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
8 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
11 hrs agoLIVE: तेलंगाना: मिठाई दुकानों और निर्माण इकाइयों पर छापा, अनियमितताएं उजागर
14 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
14 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
23 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines