US Presidential Election: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार जोरों पर है। यहां 5 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसके बाद नतीजे आएंगे। इस बीच पूरी दुनिया की नजर अमेरिका की तरफ है। दुनिया के अलग-अलग देशों में लोग अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार की जीत की कामना और उसे समर्थन करते नजर आ रहे हैं। इस बीच सोमवार को दिल्ली में ‘वोट फॉर डोनाल्ड ट्रंप’ के नारे गूंजे।
यहां साधु–संतों ने Donald Trump की जीत के लिए हवन किया। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कुछ सांधु-संत डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए प्रार्थना करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्रंप की जीत के लिए हवन भी किया।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ब्रैम्पटन मंदिर हमले की निंदा की, कनाडा की सरकार से कही ये बात
डोनाल्ड ट्रंप की फोटो पर चढ़ाया भगवा रंग का कपड़ा
बता दें डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए पूजा-अर्चना करने वाले हैं महामंडलेश्वर वेदमुतिनंद सरस्वती। वीडियो में आध्यात्मिक गुरु महामंडलेश्वर स्वामी वेदमुतिनंद सरस्वती व अन्य लोग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में खड़े डोनाल्ड ट्रंप की फोटो पर भगवा रंग का कपड़ा चढ़ाते और उनके सम्मान में फूल-माला चढ़ाते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार अमेरिका में सरकार का कार्यकाल 4 साल का होता है। यहां 20 जनवरी को नए राष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। यहां रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी चुनाव मैदान में हैं। बता दें अमेरिका में 33 करोड़ से अधिक की आबादी है। बताया जा रहा है कि यहां करीब 24 करोड़ मतदाता हैं।
सर्वे में किसका पलड़ा भारी?
अमेरिकी मीडिया के अनुसार एटलसइंटेल के हालिया सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को सभी 7 स्विंग स्टेट्स में बढ़त मिलने का अनुमान है। आंकड़ों के अनुसार सर्वे में 49% लोगों ने कहा कि वे आगामी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट देंगे। इस सर्वें में करीब 2500 अमेरिकी लोगों ने हिस्सा लिया है।
ये भी पढ़ें: Video: दिल्ली प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
संबंधित खबरें
ना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
12 mins agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
3 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
3 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
3 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
3 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
15 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
16 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
19 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines