US Presidential Election 2024 Will Republican Party Donald Trump become President of America: अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। अमेरिकी चुनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। इसकी वजह अमेरिका का प्रभाव, अर्थव्यवस्था और उसकी ताकत है। बताया जा रहा है कि इसबार भी राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार होंगे। कहा जा रहा है कि इसबार ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत सकते हैं क्योंकि वे अमेरिका के एक बड़े वर्ग के बीच लगातार लोकप्रिय बने हुए हैं।
ट्रंप के खिलाफ जो बाइडन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होंगे। कई हालिया सर्वे यह बताते हैं कि ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की संभावना ज्यादा है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अब डोनाल्ड ट्रंप और निक्की हेली के बीच टक्कर है। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस से बाहर हो गए हैं। वे ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-Subhash Chandra Bose की जयंती को क्यों पराक्रम दिवस के रूप में मना रही मोदी सरकार?
आपराधिक मामले हैं ट्रंप पर
डोनाल्ड ट्रंप काफी विवादित राष्ट्रपति रहे हैं। वे हर मुद्दे पर खुलकर बोलने और अपने जिद्दी स्वभाव के कारण भी जाने जाते हैं। 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने के बाद उनपर सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण नहीं करने के भी आरोप हैं। उनपर कोर्ट केस भी चल रहा है। ट्रंप पर दो बार महाभियोग भी चलाया जा चुका है। वे कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं और उनके विरोधी उन्हें एक तानाशाह के रूप में देखते हैं। बावजूद इसके वे एकबार फिर से राष्ट्रपति बन सकते हैं।
ट्रंप हैं सभी से आगे
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सर्वे में पता चला है कि ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों से लगभग 40 प्रतिशत अंकों से आगे हैं। इस वजह से उनकी वापसी हो सकती है। अपने ऊपर लगे आरोपों को ट्रंप राजनीति से प्रेरित बताते रहते हैं और लगातार खुद को निर्दोष कहते हैं। इस बात की बहुत संभावना है कि वे रिपब्लिनक पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार होंगे।
फ्लोरिडा के गवर्नर का समर्थन
अभी इस बात पर बहस जारी है कि रिपब्लिकन की तरफ से कौन उम्मीदवार होगा। कई उम्मीदवारों के रेस से हट जाने का फायदा ट्रंप को मिलता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी से इस पद की दावेदारी में दूसरे नंबर पर चल रहे फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने खुद को रेस से बाहर कर लिया है। इससे ट्रंप के उम्मीदवार होने की संभावना और बढ़ गई है। उन्होंने ट्रंप का समर्थन किया है।
अभी तक के सभी सर्वे में ट्रंप से आगे कोई नहीं है। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बाइडन संभावित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। हालांकि उनकी उम्र और काम करने के तरीके को लेकर विरोधी लगातार निशाना साधते हैं।
ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव जीतने के लिए क्या होगी भाजपा की रणनीति? गुजरात में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
5 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines