Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले-सब चाहते हैं युद्ध खत्म हो, लेकिन खत्म होने से पहले हो इंसाफ

joe biden

US President Joe Biden said - everyone wants the Russia Ukraine War to end

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को रूस-यूक्रेन युद्व पर कड़ा रवैया अख्तियार किया है। उन्होंने महासभा को संबोधित करते हुए कहा संयुक्त राष्ट्र चाहता है युद्ध खत्म हो, अमेरिका चाहता है युद्ध खत्म हो, लेकिन युद्ध खत्म होने से पहले इंसाफ होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आगे अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति बोले बोले हम सभी को यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए। हमें ऐसा माहौल बनाना होगा कि एक दूसरे के दुश्मन ना बने। रूस ने यूएन के चार्टर का उल्लंघन किया है। संयुक्त राष्ट्र को एक्शन लेना चाहिए था। उन्होंने कहा अमेरिका ने रूस से लड़ने में यूक्रेन की मदद की है।

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा था कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। पुतिन ने तीन लाख आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा की थी। पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए चेतावनी भरे लहजे में पश्चिम से कहा था कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और यह कोरी बयानबाजी नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ