'परमाणु हथियार न बनाएं, वरना मिटा देंगे नामोनिशां', ट्रंप की मौजूदगी में अमेरिकी मंत्री की ईरान को धमकी

US Iran Crisis: अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की पूरी तैयारी कर ली है और अगर ईरान बातचीत के लिए टेबल पर नहीं आया तो अमेरिका उस पर हमला करेगा. अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है, धरती से नामोनिशां मिटने की धमकी भी दी है.

Pete Hegseth

अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की पूरी तैयारी कर ली है.

US vs Iran Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका अपनी जिद पर अड़ा है और ईरान भी अपनी जिद पर अड़ा है. ईरान ने ठान रखी है कि वह परमाणु हथियार बनाकर रहेगा और अमेरिका संकल्प लिए बैठा है कि वह ईरान को परमाणु हथियार किसी कीमत पर नहीं बनाने देगा. इसलिए अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने ईरान को धमकी दी है कि अगर ईरान ने परमाणु हथियार बनाए तो धरती से उसका नामोनिशां मिटा दिया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान को परमाणु हथियार न बनाने की चेतावनी

अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान ईरान को कड़ी चेतावनी दी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक सैन्य रुख पर जोर दिया. ईरान के द्वारा फिर से परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने को लेकर हेगसेथ ने चेतावनी दी कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका की ओर से हमले के लिए ईरान खुद जिम्मेदार होगा, क्योंकि अमेरिका समेत कई देशों ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विरोधी हैं.

वेनेजुएला का उदाहरण देकर ईरान को चेताया

हेगसेथ ने कहा कि हाल ही में अमेरिका सेना ने वेनेजुएला का घेराव करके उस देश के राष्ट्रपति रहे निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके घर में घुसकर उठाया था और अमेरिका ले आए थे. दुनिया की कोई भी सेना इस तरह के अभियान को अंजाम देने में सक्षम नहीं है. अमेरिका ही नहीं, दुनिया के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा ऑपरेशन नहीं चलाया होगा और अब अमेरिका ने ईरान का घेराव किया है तो अली खामेनेई को वेनेजुएला के उदाहरण से समझना चाहिए कि क्या हो सकता है?

विज्ञापन

ईरान पर हमला करने की फिराक में अमेरिका

बता दें कि अमेरिका ने ईरान का घेराव किया हुआ है. मध्य पूर्व में ईरान के पास अपनी सेना को तैनात कर दिया है. अपने USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर को पूरी ताकत, सेना और हथियारों के साथ ईरान के समुद्र में खड़ा कर दिया है. अमेरिका को लगता है कि ईरान फिर से परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है. दूसरी ओर, पिछले दिनों ईरान की जनता ने अली खामेनेई को सत्ता से हटाने के लिए मोर्चा खोला था और विरोध प्रदर्शन किए थे, जिस दौरान काफी हिंसा भी हुई थी.

विज्ञापन

अमेरिका अब ईरान के तनावपूर्ण हालातों का फायदा उठाकर अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश में है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ