US-Iran युद्ध में रूस और UN की एंट्री, 2 मुद्दों पर फंसा पेंच, अराघची-पुतिन की मीटिंग से टेंशन में ट्रंप, 5 पॉइंट में अपडेट

US-Iran में 2 मुद्दों पर फंसा पेंच, ट्रंप और अराघची दोनों का एक दूसरे को ऑफर, जानें अब क्या होगा आगे?

Putin Met Abbas Araghchi

अब्बास अराघची की मुलाकात मॉस्को में पुतिन से हुई।

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान में समझौता होने के आसार नहीं हैं। ईरान अपनी जिद पर अड़ा है और अमेरिका भी हर हाल में अपनी शर्तें मनवाना चाहता है। 2 मुद्दों होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु कार्यक्रम पर पेंच फंसा हुआ है। 2 दौर की शांति वार्ता फेल हो चुकी है। दोनों देश एक दूसरे को समझौते के लिए बातचीत का ऑफर भी दे चुके हैं। अब जंग के मैदान में रूस के राष्ट्रपति पुतिन की एंट्री से हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। रूस ने ईरान को कहा दिया है कि वह हरसंभव मदद करेगा।

ईरान में शुरू होगा गृह युद्ध? SNSC की चेतावनी के बाद क्यों हाई अलर्ट पर आई आर्मी

Advertisment

रूस का मामले में पूरी मदद करने का वादा

बता दें कि बीते दिन मॉस्को में सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से ईरान के विदेश मंत्री अराघची की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान रूस ने ईरान का समर्थन किया और ईरान को हरसंभव मदद करने आश्वासन दिया। पुतिन से मीटिंग के बाद अराघची ने मीडिया से कि अमेरिका और इजरायल के कारण पूरी दुनिया ईरान की ताकत का अंदाजा लगा चुकी है। ईरान बेहद मजबूत और शक्तिशाली अर्थव्यवस्था है। इजरायल या अमेरिका किसी के आगे घुटने नहीं टेकेगी।

संयुक्त राष्ट्र का होर्मुज स्ट्रेट खोलने का आग्रह

बता दें कि अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता फेल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने मामले में दखल दिया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान ने कोई भेदभाव किए बिना और कोई टोल वसूले बिना होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की अपील की है। क्योंकि यह रास्ता किसी एक के लिए नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। इस रास्ते को ब्लॉक करना मतलब दुनिया के एक कोने को बाकी दुनिया से अलग करना है। ईरान और अमेरिका दोनों को दुनिया की भलाई के काम करना चाहिए।

विज्ञापन

होर्मुज को खोलने के लिए ईरान ने रखी शर्त

बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री रूस से वापस पाकिस्तान पहुंच गए हैं। 48 घंटे में वे तीसरी बार पाकिस्तान आए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका के सामने शर्त रखी है कि वे होर्मुज स्ट्रेट को खोल दें। इसके बाद ईरान परमाणु समझौता करने के लिए बातचीत करेगा। उन्होंने पाकिस्तान को अपनी शर्तें सौंपी और रूस चले गए। वहीं अमेरिका ने रूस के सामने शर्त रखी है कि अब ईरान को बातचीत करनी है तो वह फोन करे। साथ ही समझौता करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम भी दिया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ