---विज्ञापन---

दुनिया

ईरान में शुरू होगा गृह युद्ध? SNSC की चेतावनी के बाद क्यों हाई अलर्ट पर आई आर्मी

ईरान में नई चुनौती खड़ी हो सकती है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) ने ईरान में बिगड़ते आर्थिक हालातों के बीच अगले कुछ दिनों में नए शासन-विरोधी प्रदर्शनों की चेतावनी दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Apr 28, 2026 07:04

ईरान और अमेरिका के बीच पहले से ही हालात खराब हैं। अब ईरान के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है। बाहरी दुश्मनों से ईरान कई दिनों से लगातार मुकाबला कर रहा है। अब यह स्थिति उसके घर के अंदर हो सकती है। देश में नई चुनौती खड़ी हो सकती है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) ने ईरान में बिगड़ते आर्थिक हालातों के बीच अगले कुछ दिनों में नए शासन-विरोधी प्रदर्शनों की चेतावनी दी है।

बता दें कि गिरते रियाल, बेतहाशा महंगाई और बुनियादी सामानों की कमी ने जनता के बीच भारी असंतोष पैदा कर दिया है। यही कारण 2025-2026 की देशव्यापी विरोध लहर का मुख्य आधार रहे हैं। SNSC ने इन संभावित प्रदर्शनों को आंतरिक स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

​न्यायिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नए प्रदर्शनों को “राज्य का दुश्मन” माना जाएगा। प्रदर्शनकारियों पर मोहरेबे (ईश्वर के खिलाफ शत्रुता) जैसे गंभीर आरोप लगाए जा सकते हैं, जिसमें मृत्युदंड का प्रावधान है। ​अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे “कानून तोड़ने वाली” सभाओं से बचें और केवल कानूनी माध्यमों से ही अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2026 07:04 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.