ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा से खोलने के लिए कतर के जरिए अमेरिका को प्रस्ताव भिजवाया था. इसके लिए ईरान ने अमेरिका के सामने तीन शर्तें रखी थीं. ईरान ने कहा था कि जैसी ही ये शर्तें पूरी हो जाएंगी, उसके अगले सात दिनों में होर्मुज खोल दिया जाएगा. हालांकि, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. साथ ही बताया गया है कि अमेरिका की योजना है कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद फिर ईरान पर बमबारी शुरू हो जाएगी.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने संयुक्त राष्ट्र में पत्रकारों को बताया कि तेहरान ने कतर के जरिए वाशिंगटन को अपने पीस प्लान से अवगत कराया है. ईरान की ओर से कहा गया था, ‘अगर अमेरिका किसी समझौते पर पहुंचने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने को लेकर गंभीर है, तो अब सब कुछ तैयार है.’
यह भी पढ़ें : UN में नेतन्याहू के पोडियम पर आते ही वॉकआउट, हॉल हुआ खाली; इजरायली PM बोले- ये सब कायर
इससे पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया था कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थों के जरिए सकारात्मक बातचीत हो रही है.
हालांकि, अभी तक ईरान के शांति प्रस्ताव पर अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया.
क्या हैं ईरान की शर्तें?
संयुक्त राष्ट्र में पत्रकारों से बात करते हुए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पुष्टि की कि तेहरान ने कतर के जरिए अमेरिका तक अपना प्रस्ताव पहुंचा दिया है. अराघची ने कहा, ‘यदि आवश्यक शर्तें पूरी होती हैं, तो सात दिनों के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जा सकता है और सामान्य समुद्री आवाजाही बहाल की जा सकती है. यह 7 दिनों की अवधि तभी शुरू होगी जब वॉशिंगटन इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगा. अब फैसला पूरी तरह से अमेरिका के हाथ में है.’
शर्तें पूरी होने पर ईरान होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोलेगा और लेबनान समेत पूरे क्षेत्र में सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाइयों को रोकेगा. वहीं, तेहरान ने मांग की है कि ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी तुरंत हटाई जाए, अमेरिका और पश्चिमी बैंकों में फ्रीज ईरानी फंड को जारी किया जाए और ईरान के तेल निर्यात पर लगे बैन में राहत दी जाए.
यह भी पढ़ें : ‘ईरान को परमाणु ऊर्जा का हक’, ट्रंप पर पलटवार करते हुए UNGA में बोले मसूद पेजेश्कियान
परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं
अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मध्यस्थों के जरिए ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत चल रही है और परमाणु मसला भी वार्ता का हिस्सा है. हालांकि, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने साफ किया है कि शांति समझौता स्वीकार होने के बावजूद तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करेगा.
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
6 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
8 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
9 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
11 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
20 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines