अमेरिका और चीन के बीच चल रहा टैरिफ वॉर फिलहाल 90 दिनों के रुक गया है। अमेरिका ने अगले 90 दिनों के लिए चीनी आयात पर टैरिफ घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया है। पहले 145 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा रहा था। चीन ने भी अमेरिका से आने वाले सामानों पर टैरिफ घटाकर 10 प्रतिशत कर लिया है। जोकि पहले 125 प्रतिशत लगा करता था। बता दें कि दोनों देशों ने यह अस्थायी समझौता किया है। जिस वजह से टैरिफ लगाया गया था अभी उस मुद्दे को लेकर दोनों देश किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।
वैश्विक मंदी का डर टला
इस फैसले का असर बाजार पर भी दिखा। फैसले के बाद सोमवार को शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। दुनियाभर के बाजारों में इस फैसले के बाद जबरदस्त तेजी देखी गई। ऐसे में अब वैश्विक मंदी का डर कुछ दिनों के लिए टल गया है। टैरिफ वॉर पर 90 दिन का ब्रेक लगने से निवेशकों ने दोबारा बाजार की ओर रुख किया है। वहीं सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ वॉर के कारण करीब दोनों देशों के बीच 600 बिलियन डॉलर का व्यापार ठप्प हो गया था।
हम चीन को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले के बाद सोमवार को कहा कि जिनेवा में बातचीत बहुत दोस्ताना रही, रिश्ते बहुत अच्छे हैं, हम चीन को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं। वे लोग कारखाने बंद कर रहे थे, उनके यहां पर बहुत अशांति थी। मैं इस सप्ताह के अंत तक राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करूंगा। दोनों देशों ने हाल में हुई बातचीत पर विचार किया और माना कि निरंतर विचार-विमर्श से दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंध बेहतर होंगे।
ये भी पढ़ेंः UK की नागरिकता के नियम बदलेंगे, अब आसानी से नहीं मिलेगी, जानें क्या होगी नई व्यवस्था?
चीन पर पहले 20 प्रतिशत टैरिफ था
बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने 11 मई को चीन से ट्रेड डील पर समझौते का ऐलान किया था। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे व्यापार घाटा कम करने वाली डील बताया। जबकि चीनी अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच नए सिरे से आर्थिक बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है। गौरतलब है कि ट्रंप के टैरिफ वॉर से पहले चीन पर 2 अप्रैल से पहले 20 प्रतिशत टैरिफ लागू था।
ये भी पढ़ेंः क्या है किराना हिल्स? पाकिस्तान में मौजूद खास ठिकाना, भारत ने हमले पर साफ की तस्वीर
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
41 mins agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
49 mins agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
58 mins agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
4 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
17 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
18 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
18 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines