---विज्ञापन---

UK की नागरिकता के नियम बदलेंगे, अब आसानी से नहीं मिलेगी, जानें क्या होगी नई व्यवस्था?

Britain Citizenhip Policy: ब्रिटेन की नागरिकता लेना अब आसान नहीं होगा। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने नई नागरिकता पॉलिसी लागू करने के संकेत दिए हैं। ड्राफ्ट तैयार है और औपचारिकताएं पूरी करके नीति को लागू किया जाएगा।

---विज्ञापन---

यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) की नागरिकता के नियम बदलने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने नई नागरिकता पॉलिसी जल्द लागू करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अब लोगों के लिए ब्रिटेन की नागरिकता पाना आसान नहीं होगा। ब्रिटिश सरकार नागरिकता के नियमों में बदलाव कर रही है। नई नागरिकता नीति लागू होने के बाद लोगों को ब्रिटेन की नागरिकता के लिए 10 साल का इंतजार करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने मीडिया ब्रीफिंग में स्पष्ट किया कि नए नियमों का लोगों को सख्ती से पालन करना होगा। नई नागरिकता नीति लागू करने का मकसद अगले 5 साल में आव्रजन की संख्या में कमी लाना है। नई नीति दुनियाभर के सभी देशों के लिए है। किसी देश को कोई राहत, छूट या रिजर्वेशन इसमें नहीं दिया जाएगा। पिछली सरकार ने बॉर्डर खुला रखकर सभी को आने दिया, लेकिन अब प्रवासन और आव्रजन को कंट्रोल करेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान को घुटनों पर लाए भारत के ये 5 एक्शन, दुश्मन के पास सीजफायर ही बचा ऑप्शन

क्या है नई नीति का मकसद?

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होते ही ब्रिटेन में 5 साल रहने के बाद नागरिकता मिलने वाली व्यवस्था खत्म हो जाएगी। नए नियमों को अनुसार ब्रिटेन की नागरिकता सिर्फ उन्हें मिलेगी, जो ब्रिटेन में कम से कम 10 साल बिताएंगे। देश की अर्थव्यवस्था में, सामाजिक विकास में योगदान देंगे। नर्स, डाक्टर, इंजीनियर आदि को जल्दी नागरिकता देने पर विचार किया जाएगा, लेकिन बाकी लोगों को नए नियम ही फॉलो करने होंगे।

---विज्ञापन---

दरअसल, कीर स्टार्मर सरकार को गठन के बाद से ही आव्रजन के प्रति बढ़ते असंतोष का सामना करना पड़ा है। आव्रजन विरोधी मानते हैं कि आव्रजन से सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव पड़ा है और देश के कुछ हिस्सों में जातीय तनाव को बढ़ावा मिला है। इस असंतोष और जातीय तनाव को कम करने के लिए ही नई नागरिकता नीति बनाई गई है, जिसके लागू होने के बाद शुरुआत प्रभाव देखकर नीति के नियमों में सुधार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:महंगाई, भूखमरी, आर्थिक संकट…’कंगाल’ पाकिस्तान फिर कहां से खरीद रहा फाइटर जेट-ड्रोन और बम?

---विज्ञापन---

यह नियम बदलने की भी तैयारी

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने बताया कि ब्रिटेन की गृह मंत्री यवेट कूपर हाउस ऑफ कामन्स में श्वेत पत्र पेश करेंगी। इसमें स्वास्थ्य और देखभाल वीजा को बंद करने का प्रस्ताव होगा, ताकि विदेश से देखभाल करने के लिए आने वाले कर्मचारियों की संख्या पर भी अंकुश लगाया जा सके।

कुशल कामगारों के लिए न्यूनतम योग्यता आवश्यकता को स्नातक स्तर तक बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। कुशल कामगारों के लिए वीजा नियमों को कड़ा किया जाएगा। उनके लिए न्यूनतम वेतन सीमा भी बढ़ाई जाएगी। भारत समेत दुनियाभर के देशों के छात्रों के लिए डिग्री पूरी करने के बाद वर्क वीजा पर रहने की अवधि 24 महीने से घटकर 18 महीने की जाएगी।

---विज्ञापन---

First published on: May 13, 2025 07:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola