क्या तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराया? US ने सीरिया पर की एयरस्ट्राइक, ISIS के कैंपों को किया तबाह

US Airstrikes Syria : दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। एक तरफ मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई तो वहीं अमेरिका की ओर से भी सीरिया पर अटैक किए गए। यूएस के हमलों का उद्देश्य आईएसआईएस के कैंपों को बर्बाद करना है।

Consular Section of Iranian Embassy in Syria hit by Israeli airstrikes

File Photo

US Airstrikes Syria : क्या तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है? अब अमेरिका की ओर से हवाई हमले किए गए। यूएस ने सीरिया पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें आईएसआईएस के कैंप बर्बाद हो गए। यह अटैक शुक्रवार की सुबह किया गया था। हालांकि, इस हमले में किसी व्यक्ति के मरने या घायल होने की खबर नहीं आई है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने सीरिया में स्थित आईएसआईएस के कई कैंपों पर अटैक किए। यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हवाई हमलों का उद्देश्य आईएसआईएस की यूएस और उनके लोगों पर अटैक करने की योजना को विफल करना है। इस एयरस्ट्राइक से आईएसआईएस की संचालन क्षमता बाधित होगी।

29 सितंबर को भी यूएस ने किए थे हमले

आपको बता दें कि इससे पहले यूएस ने 29 सितंबर को सीरिया पर एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें ISIS और अल-कायदा के 37 आतंकवादी ढेर हुए थे। इसे लेकर यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया था कि अमेरिका की ओर से अल-कायदा से जुड़े हुर्रस अल-दीन समूह के शीर्ष नेता और 8 अन्य को टारगेट किया गया था।

जानें एयरस्ट्राइक का क्या है उद्देश्य

इस बार अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों में क्षति का आकलन किया जा रहा है, लेकिन इसमें कोई नागरिक घायल नहीं हुआ है। इस हमलों से यूएस के हितों के साथ उनके सहयोगियों और साझेदारी के खिलाफ ऑपरेशन चलाने की आईएसआईएस की तैयारी को नेस्तनाबूत कर दिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ