---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдпреЗ рдХреНрдпрд╛! рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдХреЗ рд╕рдмрд╕реЗ рдмрдбрд╝реЗ рд░реЗрдЧрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдореЗрдВ рдЖрдИ рдмрд╛рдврд╝, ‘рд╕рд╣рд╛рд░рд╛’ рдХреА рд░реЗрдд рдореЗрдВ рдмрдиреА рдЭреАрд▓; NASA рдиреЗ рд╢реЗрдпрд░ рдХреА рддрд╕реНрд╡реАрд░

Sahara Desert Floods NASA Satellites Latest Update: рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдХреЗ рд╕рдмрд╕реЗ рдмрдбрд╝реЗ рд░реЗрдЧрд┐рд╕реНрддрд╛рди 'рд╕рд╣рд╛рд░рд╛' рдореЗрдВ рдмрд╛рдврд╝ рдЖ рдЧрдИ рд╣реИред рдирд╛рд╕рд╛ рдХреА рд╕реИрдЯреЗрд▓рд╛рдЗрдЯреНрд╕ рдиреЗ рд╕рд╣рд╛рд░рд╛ рд░реЗрдЧрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдХреА рдХреБрдЫ рддрд╕реНрд╡реАрд░реЗрдВ рд╕рд╛рдЭрд╛ рдХреА рд╣реИ, рдЬрд┐рд╕реЗ рджреЗрдЦрдХрд░ рд╣рд░ рдХреЛрдИ рджрдВрдЧ рд░рд╣ рдЧрдпрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Sahara Desert Floods Latest Update: रेगिस्तान का ख्याल आते ही मन में पहली छवि क्या बनती है? रेत के ऊंचे-ऊंचे टीले और दूर-दूर तक पानी का अभाव। आम रेगिस्तानों में ही पानी के लिए लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। तो जरा सोचिए दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में लोगों का क्या हाल होता होगा? सहारा रेगिस्तान में कभी पानी मिलना नामुमकिन होता था। मगर अब लगता है कि यह गुजरे जमाने की बात हो गई। सहारा रेगिस्तान से कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसे देखकर सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई है।

50 साल बाद आई बाढ़

50 साल बाद सहारा रेगिस्तान में बाढ़ आई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपनी सैटेलाइट्स से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को देखकर सहारा की बाढ़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऊंचे-ऊंचे रेत के टीलों के बीच पानी भर चुका है। इसकी वजह मूसलाधार बारिश है। जी हां, 2 दिन की भारी बरसात के बाद सहारा रेगिस्तान झील में तब्दील हो गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- जेल में हो रही थी रामलीला, ‘वानर’ बन फरार हुए दो कैदी; मचा हड़कंप

क्या है वजह?

दरअसल अफ्रीकी देश मोरोक्को में लगातार 2 दिन तक भारी बारिश हो रही थी। मोरक्को के मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी से 450 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में सिर्फ 24 घंटे के भीतर 100 mm बारिश दर्ज की गई है। वहीं नासा की सैटेलाइट में लेक इरक्वी की फोटो भी कैद हो गई है। पिछले 50 सालों से सूखी यह झील फिर पानी से लबालब भर चुकी है।

---विज्ञापन---

बाढ़ से 18 की मौत

असोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 30-50 सालों से मोरक्को में इतनी तेज बारिश कभी नहीं हुई थी। मौसम विभाग ने इस बारिश को एक्सट्रा टेरिटोरियल तूफान बताया है, जिसका असर कई सालों तक देखने को मिलेगा। बता दें कि मोरक्को पिछले साल से ही प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बीते साल भयंकर भूकंप के बाद इस साल मोरक्को में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में 18 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। वहीं अब सहारा रेगिस्तान भी बाढ़ की चपेट में आ चुका है।

2022 में गिरी थी बर्फ

सहारा रेगिस्तान पश्चिमी, उत्तरी और मध्य अफ्रीका के कई देशों में फैला है। वैज्ञानिकों की मानें को ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण कई जगहों पर एक्सट्रीम वेदर इवेंट देखने को मिलते हैं। सहारा रेगिस्तान में आई बाढ़ भी इसी का हिस्सा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सहारा रेगिस्तान चर्चा में है। इससे पहले 2022 में सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी देखने को मिली थी, जिससे पूरी दुनिया में खलबली मच गई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- यहां रावण जलाना मना है… देश के इस गांव में नहीं मनाया जाता दशहरा, चौंका देगी वजह

First published on: Oct 12, 2024 12:44 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola