---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

हर 10 मिनट में 1 महिला का मर्डर, आखिर कौन जिम्मेदार? UN की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

UN Report revealed 1 Women Killings every 10 Minutes: संयुक्त राष्ट्र ने महिलाओं से जुड़ी एक हैरतअंगेज रिपोर्ट साझा की है। इस रिपोर्ट की मानें तो दुनिया में हर 10 मिनट के अंदर 1 महिला का मर्डर होता है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला महिला का बॉयफ्रेंड, लवर या रिलेटिव होता है।

---विज्ञापन---

UN Report on Women Killings: संयुक्त राष्ट्र ने महिलाओं से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है। दुनिया की कई महिलाओं की मौत उनके पार्टनर या रिश्तेदारों की वजह से होती है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों की मानें तो अपने पार्टनर या नजदीकी संबंधी की वजह से हर 10 मिनट में एक महिला की मौत होती है। इन आंकड़ों के अनुसार हर 6 घंटे में 140 महिलाओं की जिंदगी चली जाती है और इसका जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि वो शख्स होता है, जिससे वो महिला दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती थी।

2023 में 51 हजार महिलाओं का मर्डर

यूनाइटेड नेशन्स वूमन और यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑन ड्रग एंड क्राइम (UNODC) की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में 51,000 महिलाओं की हत्या की गई। इन वारदातों को उन महिलाओं के पार्टनर या करीबी शख्स द्वारा ही अंजाम दिया गया। यह आंकड़े वाकई हैरान करने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बड़ा हादसा! टेस्ला साइबरट्रक का हुआ एक्सीडेंट, 3 की मौत

टॉप 4 में अमेरिका-यूरोप भी शामिल

एक रिपोर्ट की मानें तो 2023 में फेमिसाइड के 85,0000 मामले सामने आए थे। इनमें से दो-तिहाई मामलों में महिलाओं की मौत के जिम्मेदार उनके पार्टनर या रिलेटिव थे। इस तरह की सबसे ज्यादा मौतें अफ्रीका में देखने को मिली, जहां यह आंकड़ा 21,700 है। 18,500 महिलाओं की मौत के साथ एशिया दूसरे और 8,300 मौतों के साथ अमेरिका तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर यूरोप का नाम मौजूद है, जहां 2023 में 2,300 महिलाओं ने दम तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

झारखंड की वारदात से फैली सनसनी

भारत में इसी हफ्ते ऐसे 2 केस सामने आए हैं। झारखंड में एक आदमी ने अपनी लिव-इन पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया और उसके शरीर के 40-50 टुकड़े कर डाले। आरोपी पेशे से कसाई था। लगभग 15 दिन तक इस हत्याकांड की भनक किसी को नहीं लगी। 24 नवंबर को एक कुत्ते के पास से शरीर के टुकड़े मिलने पर जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो सच सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो गए।

बेंगलुरु के होटल में हुई वारदात

इसी तरह का दूसरा मामला असम में देखने को मिला। असम में भी एक महिला की मौत के पीछे ऐसी ही साजिश सामने आई। माया गोगोई और आरव हनोई की मुलाकात 6 महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों ने 23 नवंबर की रात बेंगलुरु के अपार्टमेंट में चेक इन किया। आरव ने माया को चाकू से गोद कर मार डाला। यही नहीं, आरव 2 दिन तक माया के शव के साथ होटल के उसी कमरे में रहा। 26 नवंबर को होटल का कमरा छोड़ने के बाद माया की लाश बरामद की गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 4 साल के बच्चे को जिंदा जलाया, कोर्ट ने फांसी का फरमान सुनाया; जानें क्यों हैवान बना था शख्स?

First published on: Nov 30, 2024 03:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola