यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की सड़क दुर्घटना में घायल, रूस को बड़ा झटका देने के अगले ही दिन हुआ हादसा

Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy

वलोडिमिर जेलेंस्की

कीव/नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Zelensky) गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ जब राष्ट्रपति का काफिला राजधानी कीव से गुजर रहा था।

विज्ञापन

ये हादसा ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेन ने खार्किव क्षेत्र में रूस को बड़ा झटका देते हुए प्रमुख हिस्सों को वापिस अपने कब्जे में ले लिया है। खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति खार्किव के इज़ियम शहर का दौरा करने के बाद कीव जा रहे थे।

विज्ञापन

उनके प्रवक्ता प्रवक्ता सर्गेई निकिफोरोव ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, “कीव में, एक यात्री कार यूक्रेन के राष्ट्रपति की कार और एस्कॉर्ट वाहनों से टकरा गई,”  उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति के साथ गए चिकित्सकों ने यात्री कार के चालक को आपातकालीन सहायता प्रदान की और उसे एक एम्बुलेंस में स्थानांतरित कर दिया। राष्ट्रपति की एक डॉक्टर द्वारा जांच की गई, कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई। कानून प्रवर्तन अधिकारी दुर्घटना की सभी परिस्थितियों की जांच करेंगे।”

विज्ञापन

विज्ञापन

दुर्घटना के तुरंत बाद टेलीविज़न पर अपने रात के संबोधन में, ज़ेलेंस्की ने सूचित किया कि वह अभी खार्किव के आसपास के क्षेत्र से लौटे हैं और रूसी सैनिकों को हटाने के लिए जवाबी हमले के बाद लगभग पूरे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया था।

ज़ेलेंस्की के हवाले से कहा गया, “यह हमारे सैनिकों का एक अभूतपूर्व आंदोलन था – यूक्रेनियन एक बार फिर वह करने में कामयाब रहे जो कई लोगों के लिए असंभव था।”

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ