Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाका, कम से कम 5 लोगों की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों नें बम ब्लास्ट कर इस वारदात को अंजाम दिया है। इस हमले से कम से कम 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में इलाके के शांति कमेटी के एक सदस्य और दो पुलिस अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने स्वात जिले की कबाल तहसील के शांति कमेटी के सदस्य और ग्राम रक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे इदरीस खान के वाहन को निशाना बनाया। इस विस्फोट में इदरीस खान, उनके सुरक्षा गार्ड और दो पुलिस अधिकारियों की मौत हुई है।
इस हमले की किसी भी आतंकी संगठन ने अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना की निंदा की है। साथ ही उन्होंने घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: