'आतंकी अड्डों को खत्म करें पाकिस्तान...', ब्रिटिश सांसदों ने अपने विदेश मंत्री से की मांग

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी पाकिस्तान के दौरे पर हैं। इस बीच ब्रिटिश सांसदों ने मांग की है कि लैमी पाकिस्तान से आतंक के अड्डों को नष्ट करने के लिए कहे। बता दें कि लैमी ने 12 मई को इशाक डार से क्षेत्रीय स्थिति को लेकर फोन पर बातचीत की थी।

UK foreign minister David Lammy Pakistan visit

UK foreign minister David Lammy

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद से ही दोनों देशों के बीच फिलहाल शांति का माहौल है। इस बीच ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी पाकिस्तान की यात्रा पर हैं। उन्होंने इस्लामाबाद में विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की। इससे पहले ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री भी पाकिस्तान की यात्रा कर चुके हैं।

इस बीच ब्रिटिश सांसदों ने मांग की है कि डेविड लैमी विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान से आतंक की फैक्ट्री को बंद करने के लिए कहे। बता दें कि 12 मई को लैमी ने इशाक डार को फोन किया था। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय शांति को लेकर बातचीत हुई थी। इसके बाद लैमी अब स्वयं इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। बुधवार को ब्रिटिश संसद में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर चर्चा हुई। इस दौरान कंजरवेटिव पार्टी के सांसद बोब ब्लैकमेन ने लैमी से कहा कि वे पाकिस्तान से आतंकी अड्डों को खत्म करने के लिए कहे।

Advertisment

ईरान-सऊदी अरब के विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे

बता दें कि पाकिस्तान दशकों से भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। कश्मीर को अस्थिर करने के लिए वह पीओके में आतंकियों को ट्रेनिंग देता है और उसके बाद भारत में आतंक फैलाने के लिए भेज देता है। पाकिस्तान का यह सच पूरी दुनिया जान चुकी है। कुछ दिनों पहले ईरान के विदेश मंत्री ने भारत और पाकिस्तान का दौरा किया था। इससे पहले सऊदी अरब के विदेश मंत्री भी पाकिस्तान पहुंचे थे। ऐसे में अब पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ