---विज्ञापन---

20 सेकंड में चाकू से 23 वार, पुलिसवाले को उतारा मौत के घाट, 30 साल तक जेल में रहेगा हत्यारा

England Police Man Murder Case: बिना कपड़ों के बढ़ई का काम करते हुए शख्स का फोटो वायरल हुआ था। उस शख्स ने अब 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। क्योंकि उसने एक पुलिस वाले की 30 बार कैंची से वार करके हत्या कर दी थी।

---विज्ञापन---

Carpenter Killed Police Man by Stabbing: इंगलैंड के केंट शहर में एक शख्स को 30 साल की जेल की सजा हुई है। उसने एक पुलिसवाले को 23 बार कैंची से वार करके मौत को घाट उतार दिया था। दोषी की उम्र करीब 50 साल है और उसका नाम रॉबर्ट जेनर है। उसे जूरी ने केंट पुलिस कमिश्नर सीन क्विन के सिर, चेहरे, गर्दन पर चाकू घोंपकर उनकी हत्या करने का दोषी ठहराया है। केंट पुलिस के अनुसार, 15 जून 2023 को एल्बियन प्लेस में जेनर के फ्लैट पर रेड मारी गई थी। उस दौरान जेनर नग्न अवस्था में मिला। उसने मेन गेट पर फर्नीचर लगाकर रास्ता ब्लॉक कर रखा था, ताकि पुलिस अंदर न जा सके।

लेकिन जब पुलिस जबरन फ्लैट में घुसी तो वह एक अंधेरे कमरे में घुस गया। कमिश्नर क्विन ने उसका पीछा किया और जैसे ही वे कमरे में घुसे, जेनर ने उन पर कैंची से हमला कर दिया। सिर, चेहरे, गर्दन पर बार-बार चाकू से वार किया। करीब 20 सेंकड तक वह हमला करता रहा। सहकर्मियों ने बचाव करके उन्हें जेनर से छुड़वाया। इस हमले का वीडियो भी कोर्ट में जूरी के सामने पेश किया गया, जिसके आधार पर ही मेडस्टोन क्राउन कोर्ट ने दिसंबर 2024 में जेनर को दोषी ठहराया। 30 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:PM मोदी के अमेरिका दौरे की तारीख तय, जानें कब डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे और किन मुद्दों पर चर्चा संभव?

बिना कपड़ों के बढ़ई का काम करने से मशहूर था

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, जेनर को वारदात से 2 दिन ही पहले ही जेल से रिहा किया गया था, क्योंकि उसने पारदर्शी कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाले अदालती आदेश का उल्लंघन करने के लिए सजा काट ली थी। जेनर नग्न अवस्था में लकड़ी का काम करने के कारण नग्न बढ़ई के नाम से मशहूर था। जेनर केस की सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुआ और न ही उसे सबूत जमा कराए, लेकिन वकील के जरिए उसने हत्या का प्रयास और घायल करने के इरादे से इनकार किया।

---विज्ञापन---

केंट शहर के मुख्य अधीक्षक नील लाउडन ने कहा कि जब न्यायाधीश ने उसे 30 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई, तब भी वह अनुपस्थित था। शर्तों के अनुसार पैरोल के लिए आवेदन करने से पहले उसे कम से कम दो-तिहाई सजा काटनी होगी। जेनर को 5 साल के लिए विस्तारित लाइसेंस अवधि के अधीन रहना होगा। जेनर ने किसी पुलिस वाले को अब तक की सबसे बुरी चोटें पहुंचाई हैं। यह मामला उन चुनौतियों की याद दिलाता है, जिनका सामना पुलिस अधिकारी दूसरों की रक्षा करने के लिए तत्परता से करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जेनर के मन में न तो कानून के प्रति कोई सम्मान है और न ही उसे अपने किए का पछतावा है। ऐसे में वह जनता के लिए एक गंभीर और बड़ा खतरा बना हुआ है और अब उसे बहुत लंबे समय तक जेल में रहना होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप के तेवर पड़े नरम! कनाडा को राहत, जानें US प्रेसिडेंट और जस्टिन ट्रूडो के बीच क्या डील हुई?

First published on: Feb 05, 2025 10:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola