इजरायल ने ब्रिटेन से लिया पंगा! 2 महिला सांसदों को एंट्री करने से रोका, एयरपोर्ट से लिया हिरासत में

इजरायल दुनियाभर के देशों से पंगा लेने से बाज नहीं आ रहा है। अब इस देश ने ब्रिटेन से पंगा ले लिया है, क्योंकि इजरायल की सेना ने ब्रिटेन की 2 महिला सांसदों को हिरासत में ले लिया। साथ ही उन्हें इजरायल में एंट्री देने से मना करते हुए वापस ब्रिटेन भेज दिया।

Yuan Yang, Abtisam Mohamed

इजरायल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब इस देश ने दुनिया के बड़े देशों में से एक ब्रिटेन से पंगा लिया है। इजरायल ने ब्रिटेन की 2 महिला सांसदों सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के युआन यांग और अब्तिसाम मोहम्मद को हिरासत में ले लिया है। इजरायल ने दोनों को देश में एंट्री करने से रोका और एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

दोनों ने लंदन से इजरायल के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया है। ब्रिटेन ने इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इजरायल की इस हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने मामले की पुष्टि की और देश की ओर से नाराजगी जताई।

विज्ञापन

ब्रिटेन के विदेश सचिव ने जताई नाराजगी

ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने शनिवार को हुए इस घटनाक्रम के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि यह अस्वीकार्य और अत्यंत चिंताजनक है कि इजरायल ने ब्रिटेन के 2 सांसदों को हिरासत में लिया तथा उन्हें देश में एंट्री देने से मना कर दिया। इजरायल सरकार में अपने समकक्षों से घटनाक्रम के बारे में बात की और नाराजगी जताई। उन्हें स्पष्ट कर दिया गया है कि ब्रिटिश सांसदों के लिए साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

ब्रिटिश सांसदों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। ब्रिटेन सरकार का ध्यान युद्ध विराम की वापसी सुनिश्चित करने, रक्तपात रोकने, बंधकों को मुक्त कराने तथा गाजा में संघर्ष समाप्त करने के लिए वार्ता करने पर है। इजरायल की इस तरह की हरकतों से इस वार्ता पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

इजरायल-हमास युद्ध में मारे जा चुके 50000 लोग

बता दें कि पिछले महीने हमास के साथ इजरायल का अल्पकालिक युद्ध विराम समाप्त हो गया था, जिसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर कब्जा करने के लिए दबाव बनाया है। इजरायल ने इसके लिए स्पष्टीकरण दिया कि यह आतंकवादियों को बंधकों को मुक्त करने के लिए मजबूर करने की रणनीति है।

वहीं हमास शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पिछले महीने इजरायल द्वारा बमबारी शुरू कर दी गई, जिससे 1249 लोग मारे जा चुके हैं। इसके साथ ही युद्ध में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 50609 हो गई है। आधिकारिक इजरायली आंकड़ों पर आधारित AFP की रिपोर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के परिणामस्वरूप युद्ध छिड़ गया था, जो अब तक चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ