पीएम मोदी ने किया UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, समिट में कहा-जरूरतमंद देशों की करनी होगी मदद

PM Modi in Dubai: मंदिर में 7 मीनारें बनाई गई हैं। मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में शामिल हुए। पीएम दो दिवसीय यूएई के दौरे पर हैं। 

narendra modi

पीएम मोदी ने किया UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

PM Modi in Dubai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस मंदिर का नाम बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) हिंदू मंदिर है। मंदिर परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें मंदिर की खासियतों के बारे में बताया। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर अबू धाबी में हैं। इससे पहले उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।

विज्ञापन

700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया

जानकारी के अनुसार यह मंदिर करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इस मंदिर में राजस्थान के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जिन पर सुंदर नक्काशी की गई है। यहां मंदिर स्तंभों पर गणेश जी, भगवान श्री राम, हनुमान जी और सीता जी की प्रतिमा उकेरी गई हैं।

विज्ञापन

मंदिर के दोनों तरफ पवित्र जल बह रहा 

पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) हिंदू मंदिर में 7 मीनारें बनाई गई हैं। यहां तापमान और भूकंप का पता करने के लिए हाईटेक 300 सेंसर लगाए गए हैं।
मंदिर के दोनों तरफ कृत्रिम गंगा जी और यमुना जी बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि इनमें बह रहा जल भी इंडिया से बड़े-बड़े कंटेनरों में भरकर यहां लाया गया है।

विज्ञापन

एआई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर करना होगा काम 

मंदिर के उद्घाटन से पहली वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने देश में बदलाव के साथ ग्लोबल गवर्नेंस इंस्टीट्यूशंस में भी सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें विकासशील देशों को बढ़ावा देना होगा। हमें जरूरतमंद देशों की मदद करनी होगी और उभरती हुई चुनौतियों जैसे एआई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी और साइबर क्राइम के लिए वैश्विक प्रोटोटाइप बनाना होगा।

50 करोड़ लोगों को बैंकिंग से जोड़ा

समिट में पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि भारत में सरकार की विकासशील नीतियों के चलते ही आज 50 करोड़ से अधिक लोग जिनके पास पहले बैंक खाता नहीं था, वे अब बैंकिंग से जुड़ गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सोशल और फाइनेंशियल इंक्लूजन हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ