---विज्ञापन---

दुनिया

भारत का श्रीलंका-मॉरीशस से ‘डिजिटल’ कनेक्शन, दोनों देशों में UPI लॉन्च होने पर क्या बोले PM मोदी?

UPI in Mauritius-Sri Lanka: पीएम मोदी ने कहा कि आज हिंद महासागर एरिया के तीन मित्र देशों के लिए स्पेशल दिन। इससे भारत के इन देशों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

UPI in Mauritius-Sri Lanka: अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी भारत का UPI चलेगा। सोमवार को एक वर्चुअल इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों में यह लॉन्च किया। इससे पहले हाल ही में फ्रांस और उससे पहले नेपाल, सिंगापुर भूटान और UAE में भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवा को शुरू किया जा चुका है।

---विज्ञापन---

पीएम बोले-हिंद महासागर एरिया के तीन मित्र देशों के लिए स्पेशल दिन है

एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल तरकीबन 5 हजार इंडियन टूरिस्ट मॉरिशस जाते हैं। इसके अलावा वहां करीब 20 हजार भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज हिंद महासागर एरिया के तीन मित्र देशों के लिए स्पेशल दिन है। उनका कहना था कि अब इन देशों की दोस्ती डिजिटल तरीके से जुड़ गई है। श्रीलंका और मॉरीशस में फिनटेक कनेक्टिविटी के माध्यम से यह नई शुरुआत की गई है। इससे भारत के दोनों देशों के साथ न केवल क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन बढ़ेगा इससे दोनों देशों के साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे।

दोनों देशों में rupay card सेवाएं भी हुई लॉन्च

जानकारी के अनुसार श्रीलंका और मॉरीशस में rupay card सेवाएं भी लॉन्च की गई। इस मौके पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि सालों से इंडिया और श्रीलंका के बीच पैसों का भुगतान होता रहा है। इस नई सुविधा से बड़ी संख्या में लोगों का समय बचेगा और उन्हें लेन-देन में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के संग्रहालयों में करीब एक हजार साल पुराने दक्षिण भारतीय सिक्के रखे हैं।

---विज्ञापन---

मॉरीशस की नेशनल पेमेंट स्विच के साथ सह-ब्रांड किया

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ने कहा कि रुपे कार्ड को देश की नेशनल पेमेंट स्विच के साथ सह-ब्रांड किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक, वाणिज्यिक की साझेदारी का लंबा इतिहास है। इंडिया में यूपीआई साल 2016 में लॉन्च किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2023 में UPI से 18.23 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया था।

ये भी पढ़ें: पत्रकार लड़ रहा है फिलिस्तीन की जंग? इजराइल ने नामी एजेंसी के रिपोर्टर को बताया हमास आतंकी

First published on: Feb 12, 2024 04:02 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola