Turkey Syria Earthquakes: तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों की संख्या में घायलों का अस्थायी और शेल्टर होम में इलाज चल रहा है। वहीं, यूएन समेत अन्य देशों से तुर्की और सीरिया पहुंची राहत बचाव की टीम युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए 25 मिलियन डॉलर की सहायता राशि देने का वादा किया है। बता दें कि इससे पहले भी यूएन ने तुर्की और सीरिया को 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया था।
तुर्की में राहत-बचाव कार्य में दुनियाभर से जुटीं 130 टीमें
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन कोष से जारी सहायता राशि से हजारों की संख्या में घायलों और बेघरों की तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि दुनिया भर से लगभग 130 खोज और बचाव दल तुर्की में काम कर रहे हैं। इनके अलावा अन्य 57 टीमें भी जल्द यहां पहुंचेंगी।
दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की एक आपदा आकलन टीम सीरिया में भी है और सरकार द्वारा नियंत्रित अलेप्पो, होम्स और लताकिया में तैनात है। संयुक्त राष्ट्र का एक दूसरा सहायता काफिला जरूरत के सामान के साथ शुक्रवार को तुर्की से सीरिया के लिए रवाना हो गया।
उन्होंने कहा कि भूकंप आने के बाद से पहले चार दिनों में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने तुर्की और सीरिया में 115,000 लोगों को खाद्य सहायता पहुंचाई है और संयुक्त राष्ट्र विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दोनों देशों को 72 मीट्रिक टन ट्रॉमा और आपातकालीन सर्जरी की आपूर्ति की है।
5वें दिन मलबे से दो बच्चों के साथ जिंदा निकली महिला
सीरिया की राज्य समाचार एजेंसी सना का कहना है कि जबलेह शहर में एक इमारत के मलबे के नीचे से भूकंप के बाद पांचवें दिन एक महिला और उसके दो बच्चों को निकाला गया है। मीडिया एजेंसी का कहना है कि बचे तीन लोगों में दुहा नुरल्लाह (60), उनका बेटा इब्राहिम ज़कारिया (22) और उनकी बेटी राविया (24) शामिल हैं।
और पढ़िए –Pakistan news: ईशनिंदा के आरोपी की थाने से निकालकर हत्या, पुलिस ने शव जलाने से रोका
सीरिया में 53 लाख लोग बेघर!
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का अनुमान है कि भूकंप के कारण सीरिया में कम से कम 53 लाख लोग बेघर हुए होंगे। UNHCR की ओर से सीरिया में शुक्रवार को राहत सामग्री जैसे टेंट, प्लास्टिक की चादर, थर्मल कंबल, सोने की चटाई और जरूरतमंद लोगों के लिए सर्दियों के कपड़े बांटे गए।
सीरियाई राज्य टीवी ने बताया कि सरकार ने शुक्रवार को एक बैठक के दौरान घोषणा की कि सभी सहायता वितरण रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति और सीरियाई अरब रेड क्रीसेंट की देखरेख में किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचें। सरकार ने भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए एक राष्ट्रीय कोष स्थापित करने का भी फैसला किया है।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 hr agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
2 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
6 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
14 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
15 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
18 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
21 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines