Turkey के Ski रिसॉर्ट में आग लगने से 66 लोगों की मौत, कूदने की कोशिश में गई जान

Turkey Ski Resort Fire Latest Update : तुर्की के स्की रिसॉर्ट में आग लगने से अबतक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 51 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकार ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Turkey Ski Resort Fire

Turkey Ski Resort Fire Latest Update

विज्ञापन

Turkey Ski Resort Fire Latest Update : तुर्की के स्की रिसॉर्ट में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिसमें अबतक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ लोगों ने आग से बचने के लिए कूदने की कोशिश की, जिसमें उनकी जान चली गई। इस आगजनी में कई लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसे लेकर तुर्की के आंतरिक मंत्री का बयान आया है।

तुर्की की राजधानी अंकारा से लगभग 170 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्की रिसॉर्ट स्थित है। आग 12 मंजिला ग्रैंड कार्टल होटल में सुबह 3:27 बजे लगी, जहां लकड़ी की दीवार बनी हुई थी। इस होटल में 238 मेहमान रुके थे। इसे लेकर तुर्की के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि स्की रिसॉर्ट के एक होटल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है, जबकि 51 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

जानें क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?

प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखों देखा हाल बताया। उन्होंने बताया कि होटल में मौजूद मेहमानों ने रस्सियों से रिसॉर्ट के बाहर आने की कोशिश की। कूदने की कोशिश करने में कुछ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 ऐसे लोग शामिल हैं, जो होटल की खिड़कियों से कूदे थे। ऐसा माना जा रहा है कि रेस्तरां में आग लगी और फिर तेजी से फैल गई। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग किस कारण से लगी।

विज्ञापन

कुछ लोगों ने कूदकर दी जान

पास के होटल में काम करने वाले बारिस सालगुर ने बताया कि उसने आधी रात के आसपास चीखें सुनीं। होटल के लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। उन्होंने कंबल मांगा और कहा कि वे कूद जाएंगे। वे जो कर सकते थे, किया। रस्सी, तकिए, सोफा लाए। कुछ लोगों ने आग की लपटों के करीब आते ही कूदकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन

तुर्की के राष्ट्रीय ने जांच के दिए आदेश

विज्ञापन

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने इस घटना को लेकर कहा कि आग लगने के कारणों की प्रशासनिक और न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने वादा किया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ