होटल में 234 मेहमान, आग लगने से 10 की मौत, तुर्की में मचाया 'मौत' ने तांडव

Turkey Ski Resort Fire Video: तुर्की के एक होटल में लगी आग में 10 लोग जलकर मर गए हैं। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भीषण अग्निकांड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Turkey Ski Resort Massive Fire

रिजॉर्ट से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलती दिखीं।

Turkey Ski Resort Massive Fire: तुर्की देश में आज 21 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 3 बजे भीषण अग्निकांड हुआ। देश के उत्तर-पश्चिमी एरिया में पहाड़ों के बीच एक टीले पर बने स्की रिजॉर्ट कम होटल कार्टलकाया में आग लग गई। अग्निकांड में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अग्निकांड की पुष्टि तुर्की के आंतरिक मंत्री अली यरलीकाया ने की है। वहीं इस अग्निकांड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां और 25 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

हादसे की जांच के लिए टीम गठित

बोलू के गवर्नर अब्दुल अजीज आयडिन ने मीडिया को बताया कि आग होटल की 11वीं मंजिल पर लगी और उसने तेजी से नीचे के फ्लोर्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। होटल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर होटल में रहने करीब 234 मेहमान घबरा गए और वे अपने कमरों की खिड़कियों से कूदने लगे। इतनी ऊंचाई से कूदने के कारण ही लोगों की मौत हुई और घायल हुए।

घायलों ने यह जानकारी पुलिस को दी और बताया कि वे छुट्टियां मनाने के लिए आए थे और इस रिजॉर्ट में ठहरे थे। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। हादसे की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है, जिसे जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कार्टलकाया रिजॉर्ट कम होटल तुर्की के कोरोगलु पर्वतों की तलहटी में बना है और तुर्की का मशहूर स्की रिजॉर्ट है। यह तुर्की की राजधानी इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में है। तुर्की के स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण रिजॉर्ट टूरिस्टों से भरा हुआ था कि अचानक हादसा हो गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ